सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Penny Stock: 30 रुपये के इस छुटकू शेयर ने 6 महीने में किया मालामाल, 40 हजार लगाने वाले ने बना लिए 1.24 लाख

Published: Sat, 06 Jun 2026 01:15 PM (IST)Updated: Sun, 07 Jun 2026 01:21 PM (IST)

हम जिस पेनी स्टॉक (Penny Stock) की बात कर रहे हैं उसने 6 महीने में निवेशकों को 220% से अधिक ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

नई दिल्ली। शेयर बाजार में पेनी स्टॉक्स (Penny Stocks) में निवेश करना जोखिम भरा होता है, लेकिन सही शेयर मिल जाए तो यह कम समय में बंपर रिटर्न दे सकता है। हम यहां आपको केमिकल सेक्टर के एक छोटे से शेयर संगीनिता केमिकल्स (Sanginita Chemicals Share Price) के बारे में बता रहे हैं। इस छुटकू शेयर ने पिछले 6 महीनों में अपने निवेशकों को ऐसा तगड़ा रिटर्न दिया है कि ₹40,000 लगाने वाले आज की तारीख में ₹1.24 लाख के मालिक बन चुके हैं। अभी इस शेयर की कीमत ₹31.6 है। कंपनी का मार्केट कैप ₹81.8 करोड़ है।

शेयर में इस तूफानी तेजी की वजह क्या है?

संगीनिता केमिकल्स ने हाल ही में अपनी NSE फाइलिंग में एक ओपन ऑफर जारी करने की जानकारी दी है। इस ओपन ऑफर के तहत पब्लिक शेयरहोल्डर्स से ₹13.55 प्रति इक्विटी शेयर की कीमत पर 1,56,89,957 पूर्ण चुकता इक्विटी शेयर खरीदे जाने का प्रस्ताव है। यह हिस्सेदारी कंपनी की उभरती हुई पूरी तरह से डाइल्यूटेड वोटिंग इक्विटी शेयर कैपिटल का कुल 26% हिस्सा है।

6 महीने में दिया 220% से ज्यादा का रिटर्न

अगर इस शेयर की बात करें तो इसने शॉर्ट टर्म में निवेशकों की जेबें भर दी हैं। इसके शेयर ने पिछले 5 दिनों में ही इस स्टॉक ने 8 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। वहीं सिर्फ एक महीने में यह शेयर 41.32% तक उछल चुका है। पिछले 6 महीने की बात करें तो इसने 220.18% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है, जिससे निवेशकों की पूंजी तीन गुने से भी ज्यादा बढ़ गई है।

क्या करती है संगीनिता केमिकल्स?

साल 2005 में स्थापित हुई संगीनिता केमिकल्स मुख्य रूप से मेटल-बेस्ड, खास तौर से कॉपर-बेस्ड इनऑर्गेनिक केमिकल्स के मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस में है। कंपनी के मुख्य प्रोडक्ट्स में क्यूप्रस क्लोराइड, कॉपर सल्फेट, सीपीसी ब्लू क्रूड और क्यूप्रिक क्लोराइड शामिल हैं।

गुजरात के गांधीनगर के पास छत्राल में कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट है, जिसकी स्थापित क्षमता 12,200 मीट्रिक टन प्रति वर्ष (MTPA) है। कंपनी भारत में मर्चेंट एक्सपोर्टर्स को सप्लाई करने के साथ-साथ वित्त वर्ष 2024 (FY24) से सीधे विदेशी बाजारों में भी डायरेक्ट एक्सपोर्ट कर रही है।

ये भी पढ़ें - 179 साल पुराने बिड़ला ग्रुप की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी के शेयर में तेजी, अमेरिका से आई बड़ी जानकारी; पढ़ें अपडेट

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)