Spinny IPO: 2027 में आएगा 'स्पिनी' का आईपीओ! कंपनी ने जमा कर दिए पेपर; सचिन तेंदुलकर भी हैं निवेशक
सचिन तेंदुलकर समर्थित पुरानी कारों के मार्केटप्लेस स्पिनी ने आईपीओ के लिए सेबी के पास गोपनीय दस्तावेज जमा किए हैं।

सचिन तेंदुलकर ने पहली बार दिसंबर 2021 में स्पिनी में निवेश किया था।
नई दिल्ली। शेयर बाजार में एक और बड़ी कंपनी आईपीओ लेकर आने वाली है। खास बात है कि यह सचिन तेंदुलकर के सपोर्ट वाली कंपनी स्पिनी है, जो पुरानी कारों से जुड़ा मार्केटप्लेस है। Spinny ने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के लिए सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) के पास गोपनीय कागजात जमा किए हैं। सचिन तेंदुलकर ने पहली बार दिसंबर 2021 में स्पिनी में एक 'रणनीतिक निवेशक' के रूप में निवेश किया था और वे इस स्टार्टअप के प्रमुख ब्रांड एंबेसडर भी बने।
मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि स्पिनी IPO के ज़रिए ₹2,500-3,000 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है। इस इश्यू में नई पूंजी और मौजूदा शेयरधारकों की ओर से 'ऑफ़र फ़ॉर सेल' (OFS) दोनों शामिल होने की उम्मीद है।
कब तक आ सकता है IPO?
कंपनी ने प्रस्तावित इश्यू के लिए कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया, मॉर्गन स्टेनली इंडिया कंपनी और 360 ONE WAM को बुक रनिंग लीड मैनेजर के तौर पर नियुक्त किया है।
हालांकि, रेगुलेटरी प्रोसेस के दौरान इश्यू का फाइनल साइज़ और स्ट्रक्चर बदल सकता है। सूत्रों के मुताबिक, कंपनी 2027 में पब्लिक मार्केट में एंट्री करने पर विचार कर रही है। हालांकि, लिस्टिंग की टाइमलाइन अभी तय नहीं हुई है और यह आखिरकार SEBI की मंज़ूरी पर निर्भर करेगा।
यह फ़ाइलिंग तब हुई है जब स्पिनी ने अगस्त में पब्लिक लिस्टिंग की तैयारी के तहत अपनी पैरेंट कंपनी, वैल्यूड्राइव टेक्नोलॉजीज़ को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से पब्लिक लिमिटेड कंपनी में बदला था। स्पिनी के IPO लाने की योजना ऐसे समय में आई है जब कंपनी का रेवेन्यू बढ़ रहा है और नुकसान कम हो रहा है।
रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार, FY24 में ऑपरेशन से रेवेन्यू 3,730 करोड़ रुपये था, जो FY25 में 25% बढ़कर 4,657 करोड़ रुपये हो गया। सूत्रों का कहना है कि FY26 में कंपनी का रेवेन्यू लगभग 6,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया और FY27 में इसके 25-30% और बढ़ने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें - NSE IPO: 5.71 गुना सब्सक्रिप्शन के बाद कब मिलेंगे शेयर? ये रहे चेक करने के 3 तरीके; लिस्टिंग से पहले GMP लुढ़का
Spinny ने अब तक लगभग $780 मिलियन जुटाए हैं, जिसमें Tiger Global और Accel इसके सबसे बड़े शेयरहोल्डर्स में शामिल हैं। कंपनी ने पिछली बार Accel Leaders Fund, Fidelity Investments और दूसरे इन्वेस्टर्स से $1.5 बिलियन से $1.8 बिलियन के वैल्यूएशन पर लगभग $165 मिलियन जुटाए थे।
