सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुकेश अंबानी ने खरीदे अपनी कंपनी के शेयर, ओपन मार्केट से लिए RIL के 4.26 लाख स्टॉक्स; समझें प्रमोटर बाइंग के मायने

Published: Fri, 20 Nov 2026 05:42 PM (IST)

रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमोटर समूह ने खुले बाजार से कंपनी के 4.26 लाख शेयर खरीदे हैं। इस महीने स्टॉक 14% की तेजी दिखा चुका है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. रिलायंस प्रमोटर समूह ने 4.26 लाख शेयर खरीदे।

  2. यह खरीद 16 नवंबर को खुले बाजार से हुई।

  3. प्रमोटर बाइंग कंपनी के बेहतर भविष्य में विश्वास दर्शाती है।

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों (Reliance Industries Shares में इस महीने जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। इस बीच प्रमोटर यानी मुकेश अंबानी ने खुद कंपनी के शेयर खरीदे हैं। ईटी की एक रिपोर्ट में एनएसई के आंकड़ों के हवाले से बताया गया कि रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के प्रमोटर समूह की कंपनियों ने खुले बाजार में कंपनी के 4.26 लाख शेयर खरीदे हैं। रिलायंस इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट्स एंड होल्डिंग्स लिमिटेड (आरआईआईआईएल) ने 2,11,590 शेयर खरीदे, जबकि रिलायंस सर्विसेज एंड होल्डिंग्स लिमिटेड (आरएसएचएल) ने 2,15,000 शेयर खरीदे।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में प्रमोटर्स ग्रुप की कंपनियों की यह खरीदारी 16 नवंबर को की गई है। इस महीने स्टॉक अब तक 14 फीसदी की तेजी दिखा चुका है।

प्रमोटर ने क्यों खरीदे शेयर?

रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमोटर्स (यानी मुकेश अंबानी और उनका प्रमोटर ग्रुप) ने हाल ही में खुले बाजार से अपनी ही कंपनी के 4.26 लाख (4,26,000) शेयर खरीदे हैं। इसके मायने काफी अहम हैं।

दरअसल, शेयर बाजार के नजरिए से देखा जाए तो जब किसी कंपनी के मालिक (प्रमोटर्स) खुद अपना पैसा लगाकर बाजार से अपनी ही कंपनी के शेयर खरीदते हैं तो इसे काफी पॉजिटिव साइन माना जाता है। प्रमोटर बाइंग यह दर्शाती है कि प्रमोटर्स को अपनी कंपनी के भविष्य, आने वाले प्रोजेक्ट्स और मुनाफे पर पूरा भरोसा है, और यकीन होता है कि कंपनी के शेयर का मौजूदा भाव निवेश के लिए सही है।

वहीं, प्रमोटर्स की बाइंग से आम निवेशक और बड़े संस्थागत निवेशकों का भरोसा भी कंपनी पर बढ़ता है। यही कारण है कि इस खबर के साथ रिलायंस के शेयरों में भारी खरीदारी और तेजी देखने को मिली है।

ये भी पढ़ें - क्या बजट 2027-28 में खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे? वित्त मंत्री ने श्रम प्रतिनिधियों संग शुरू किया 'महामंथन'

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।