सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Reliance AGM 2026 में मुकेश अंबानी ने किया बड़ा एलान, Jio IPO को मिली बोर्ड की मंजूरी; कंपनी ने फाइल किया DRHP

Published: Fri, 19 Jun 2026 02:23 PM (IST)

Reliance AGM 2026: मुकेश अंबानी ने रिलायंस एजीएम 2026 में जियो आईपीओ (Jio IPO) को मंजूरी देने का ऐलान किया ...और पढ़ें

मुकेश अंबानी ने रिलायंस एजीएम में जियो आईपीओ की घोषणा की।

मुकेश अंबानी ने रिलायंस एजीएम में जियो आईपीओ की घोषणा की।

HighLights

  1. मुकेश अंबानी ने रिलायंस एजीएम में जियो आईपीओ की घोषणा की।

  2. बोर्ड ने जियो आईपीओ को औपचारिक रूप से मंजूरी दे दी है।

  3. कंपनी ने सेबी के पास डीआरएचपी फाइल किया।

नई दिल्ली। Reliance AGM 2026: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और MD मुकेश अंबानी ने आम बैठक (AGM) में शेयरहोल्डर्स को संबोधित करते हुए कहा कि कंपनी के बोर्ड ने ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (Jio DRHP) को मंजूरी दे दी है। इस एलान के कुछ देर बाद ही जियो ने रेगुलेटर सेबी (Sebi) के पास DRHP भी फाइल कर दिया है। प्रस्तावित JIO IPO, 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 27 करोड़ तक के नए शेयरों के इश्यू के जरिए लाया जाएगा।

अंबानी ने कहा कि यह उनके लिए बहुत भावुक पल है। और जियो की प्रस्तावित लिस्टिंग दुनिया को दिखाएगी कि भारत ग्लोबल स्तर, ग्लोबल क्षमता और ग्लोबल वैल्यू वाली टेक्नोलॉजी कंपनियां बना सकता है।

निवेशकों के लिए Jio IPO होगा बड़ा मौका

मुकेश अंबानी का कहना है कि जियो IPO (jio share price) इस साल रिलायंस के लिए वैल्यू बनाने की दिशा में सबसे अहम पड़ाव है। इससे रिलायंस के शेयरहोल्डर्स के लिए बड़ी वैल्यू बनने की उम्मीद है और साथ ही नए निवेशकों को निवेश का एक आकर्षक मौका भी मिलेगा।

RIL की 49वीं सालाना आम बैठक में बोलते हुए उन्होंने कहा - "जिस तरह उन्होंने सबके साथ मिलकर तरक्की करने की धीरूभाई अंबानी की विरासत को आगे बढ़ाया, आकाश, ईशा और अनंत Jio IPO प्रोसेस को संभाल रहे हैं और भविष्य में वैल्यू बनाने के मौकों की अगली पीढ़ी का नेतृत्व करेंगे। Jio की प्रस्तावित लिस्टिंग दुनिया को दिखाएगी कि भारत ग्लोबल स्तर, ग्लोबल क्षमता और ग्लोबल वैल्यू वाली टेक्नोलॉजी कंपनियां बना सकता है।"

आकाश अंबानी ने कहा- "हम जो बना रहे हैं, वह भारत के लिए AI है, भारत द्वारा बनाया गया AI है और ऐसा AI है जो एक दिन दुनिया की सेवा करेगा। यहीं पर भारत सच में रहता है, सोचता है, काम करता है और जुड़ता है।"

NSE IPO को भी पीछे छोड़ सकता है Jio का IPO

माना जा रहा है कि यह प्रस्तावित इश्यू NSE के लगभग 30,000 करोड़ रुपये और Hyundai Motor India के 27,870 करोड़ रुपये (लगभग 3.3 अरब डॉलर) के पब्लिक ऑफरिंग को पीछे छोड़कर देश का अब तक का सबसे बड़ा IPO बन जाएगा। हालांकि, पिछले एक साल में लिस्टिंग की योजनाओं में कई बदलाव हुए हैं।

524 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स के साथ, Jio भारत का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म है। Jio 5G के सब्सक्राइबर्स की संख्या 268 मिलियन है और JioAirFiber 13 मिलियन घरों को कनेक्ट करता है।

रिलायंस ने शुरू में मुख्य रूप से 'ऑफर-फॉर-सेल' स्ट्रक्चर की योजना बनाई थी, लेकिन बाद में वह ज्यादातक 'फ्रेश इश्यू' की ओर बढ़ गई। इस फाइलिंग के लिए पहले मार्च का समय तय था, लेकिन इसमें देरी हुई क्योंकि पश्चिम एशिया में बढ़ते जियोपॉलिटिकल तनाव और अस्थिर इक्विटी बाजार की वजह से कंपनी को इसके समय पर फिर से विचार करना पड़ा।

यह भी पढ़ें- खाड़ी देश के 'शेख' ने भारतीय बैंक में झोंके ₹26000 करोड़, खरीद ली 60% हिस्सेदारी; विदेशी बना भारतीय बैंक!