सुबह लगाए 9000 और दोपहर तक मिले 1.30 लाख, गिरावट पर इस शेयर ने दिया ऐसा रिटर्न; कंपनी को 30000 करोड़ का नुकसान
24 सितंबर को पॉलिसीबाजार के शेयरों में भारी गिरावट के बावजूद, F&O सेगमेंट में कुछ ट्रेडर्स ने 9,450 रुपये के निवेश पर 1.31 लाख रुपये का मुनाफा कमाया।

HighLights
पॉलिसीबाजार के शेयर 24 सितंबर को 35% से अधिक गिरे।
F&O ट्रेडिंग में ₹9450 निवेश से ₹1.31 लाख का लाभ।
IRDAI प्रस्ताव से कंपनी का मार्केट कैप ₹30,000 करोड़ घटा।
नई दिल्ली। क्या ऐसा हो सकता है कि आपने सुबह शेयर बाजार में 9450 रुपये लगाए और दोपहर तक 1 लाख 30 हजार रुपये मिल जाए। इस पर यकीन करना मुश्किल हो सकता है लेकिन ऐसा मार्केट में होता है और 24 सितंबर को हुआ जब पॉलिसी बाजार के शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली और यह स्टॉक 35 फीसदी तक टूट गया। दरअसल, 9000 के निवेश पर 1,31,000 रुपये रिटर्न F&O सेगमेंट में ट्रेड की वजह से हुए।
पीबी फिनेटक के शेयर फ्यूचर एंड ऑप्शन सेगमेंट में भी शामिल है। इस सेगमेंट को आमतौर पर स्पेक्यूलेटिव यानी सट्टा बाजार ट्रेडिंग भी कहते हैं और यहां पैसा तेजी से बढ़ता और खत्म हो जाता है। लेकिन, पॉलिसी बाजार के शेयरों में आई भारी गिरावट के चलते यहां मंदी के सौदे करने वाले ट्रेडर्स ने जमकर पैसा कमाया।
1600 PE ने किया हैरान
चूंकि, पॉलिसी बाजार के शेयर F&O सेगमेंट में लिस्टेड हैं इसलिए यहां 1600 PE (पुट ऑप्शन, जिसे मंदी की आशंका के चलते खरीदा जाता है) का प्राइस 57800 फीसदी तक बढ़ गया और 27 रुपये के पुट ऑप्शन की कीमत बढ़कर 390 रुपये तक पहुंच गई और 376 रुपये पर क्लोजिंग हुई।
ऐसे में अगर किसी निवेशक ने सुबह 27 रुपये के भाव पर 1600 PE खरीदा, जो 350 लॉट साइज के हिसाब से 27 रुपये (350 X 27) में 9450 रुपये का बैठता है। लेकिन क्लोजिंग पर इसकी वैल्यू बढ़कर 376 रुपये हो गई (376 X 350) और पुट का प्राइस 1 लाख 31 हजार रुपये हो गया।
24 सितंबर को PB फिनटेक के शेयर में 35% की भारी गिरावट के साथ, इसके सितंबर के 'पुट कॉन्ट्रैक्ट्स' ने एक ही दिन में ज़बरदस्त रिटर्न दिया।एक ही दिन में स्टॉक का मार्केट कैपिटलाइज़ेशन ₹30,000 करोड़ तक गिर गया।
PB Fintech के शेयर मार्च 2025 के बाद से अपने सबसे निचले स्तर पर आ गए। ऐसा तब हुआ जब Insurance Regulatory and Development Authority of India (IRDAI) ने बिक्री और सर्विस की जटिलता के आधार पर इंश्योरेंस डिस्ट्रीब्यूटर्स के लिए कमीशन की सीमा तय करने का प्रस्ताव रखा।
ये भी पढ़ें - Share Market में और बढ़ेगी गिरावट, क्या है US ट्रेजरी बॉन्ड यील्ड; 22 साल के उच्च स्तर पर पहुंचने से क्यों बढ़ी टेंशन?
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में F&O ट्रेडिंग में पैसा लगाना काफी जोखिम भरा होता है। सेबी की स्टडी कहती है कि 10 में से 9 ट्रेडर यहां पैसा गंवाते हैं इसलिए डेरिवेटिव ट्रेडिंग करने से पहले इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
