सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PB Fintech Share Crash: 26% टूटा पॉलिसीबाजार का शेयर, क्या है IRDAI का प्रस्ताव जो कंपनी के लिए बना घातक?

Published: Thu, 24 Sep 2026 12:22 PM (IST)

पॉलिसीबाजार (PB Fintech) के शेयर 24 सितंबर को IRDAI के बीमा वितरण नियमों में बदलाव के प्रस्ताव के कारण 26% तक गिर गए।

इंट्रा डे में पॉलिसी बाजार के शेयरों में बड़ी गिरावट

इंट्रा डे में पॉलिसी बाजार के शेयरों में बड़ी गिरावट

HighLights

  1. पॉलिसीबाजार (PB Fintech) के शेयर IRDAI प्रस्ताव से 26% तक गिरे।

  2. बीमा नियामक ने डिस्ट्रीब्यूशन इकोनॉमिक्स में बड़े बदलाव का प्रस्ताव रखा।

  3. कमीशन की सीमा तय करने और जटिलता से जोड़ने का सुझाव।

नई दिल्ली। 24 सितंबर का दिन देश की दिग्गज इंश्योरेंस एग्रीगेटर कंपनी पॉलिसी बाजार के लिए बड़ा बुरा साबित हुआ है। क्योंकि, कंपनी के शेयर (PB Fintech Share) 26 फीसदी तक टूट गए। इसके अलावा, Turtlemint के शेयरों में ज़बरदस्त बिकवाली हुई। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि बीमा नियामक, IRDAI ने इंश्योरेंस डिस्ट्रीब्यूशन के इकोनॉमिक्स में बड़े बदलाव का प्रस्ताव रखा।

Policybazaar की पैरेंट कंपनी पीबी फिनटेक के शेयरों में 20% का लोअर सर्किट लगा और फिर 26 फीसदी तक गिर गए। कंपनी के शेयर 1395 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। यह तेज़ गिरावट IRDAI के उस कंसल्टेशन पेपर के बाद आई है जिसका टाइटल Recalibrating Economics of Insurance Distribution है।

क्यों आई बड़ी गिरावट?

दरअसल, इंश्योरेंस रेगुलेटर ने कमीशन के नियमों में बड़े बदलाव का प्रस्ताव दिया है। इसके तहत पेआउट (भुगतान) की सीमा तय करने, उन्हें प्रोडक्ट की जटिलता से जोड़ने और लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों के कमीशन को पॉलिसी के पहले साल से आगे तक फैलाने की बात कही गई है।

ब्रोकरेज को किस बात का डर?

एमके ग्लोबल का कहना है कि PB फिनटेक का बिज़नेस मॉडल अब सबकी नज़र में रहेगा, क्योंकि कंपनी को हेल्थ रिन्यूअल और पोर्टिंग कमीशन, पहले साल के टर्म लाइफ कमीशन, और मोटर ओन-डैमेज व थर्ड-पार्टी कमीशन में भारी कटौती का सामना करना पड़ रहा है।

PB Fintech और Turtlemint को नए बिज़नेस कमीशन में कमी के कारण कमाई घटने का जोखिम है। जेफ़रीज़ का कहना है कि कमीशन दरों में 10% की कटौती से PB Fintech और Turtlemint की कमाई में 10-12% की गिरावट आ सकती है।

ये भी पढ़ें - NSE ने की शेयर बाजार में एंट्री! ₹15 प्रीमियम के साथ हुई BSE पर लिस्टिंग; अब खरीदें, बेचें या करें होल्ड? चेक करें TARGET

क्या है IRDAI का सुझाव?

  • इस पेपर में कमीशन के लेवल को प्रोडक्ट की जटिलता और उन्हें बेचने में लगने वाली मेहनत से जोड़ने का सुझाव दिया गया है।
  • इसमें "ओपन आर्किटेक्चर" (जैसे ब्रोकर और बैंक) के ज़रिए बेचे जाने वाले प्रोडक्ट के लिए कम कमीशन का सुझाव दिया गया है; ये हेल्थ, मोटर और लाइफ इंश्योरेंस की बिक्री के बड़े चैनल हैं।
  • थर्ड-पार्टी मोटर पॉलिसी जैसे ज़रूरी इंश्योरेंस पर बहुत कम या कोई कमीशन नहीं मिलेगा।
  • लोन के साथ इंश्योरेंस बेचने वाले बैंकों और लेंडर्स के लिए कमीशन को प्रोडक्ट के आधार पर 2% से 5% तक सीमित करने का प्रस्ताव है।
  • क्रेडिट के साथ इंश्योरेंस को अनिवार्य रूप से जोड़ने पर रोक लगाई जाएगी।