IPO News: पार्क मेडी वर्ल्ड और नेफ्रोकेयर हेल्थ सर्विसेज की हुई लिस्टिंग, एक ने कराया फायदा तो दूसरे ने नुकसान
आज 17 दिसंबर को दो मेनबोर्ड आईपीओ (IPO News), पार्क मेडी वर्ल्ड और नेफ्रोकेयर हेल्थ सर्विसेज की लिस्टिंग हुई। पार्क ...और पढ़ें

आज दो नए आईपीओ की हुई लिस्टिंग
HighLights
आज दो मेनबोर्ड आईपीओ की लिस्टिंग हुई
पार्क मेडी वर्ल्ड ने निवेशकों को नुकसान कराया
नेफ्रोकेयर हेल्थ सर्विसेज ने निवेशकों को फायदा कराया
नई दिल्ली। आज बुधवार 17 दिसंबर को दो मेनबोर्ड आईपीओ की लिस्टिंग हुई। इनमें पार्क मेडी वर्ल्ड (Park Medi World IPO Listing) और नेफ्रोकेयर हेल्थ सर्विसेज (Nephrocare Health Services IPO Listing) शामिल हैं। इनमें से पार्क मेडी वर्ल्ड ने निवेशकों को लिस्टिंग पर नुकसान करा दिया। मगर नेफ्रोकेयर हेल्थ सर्विसेज ने निवेशकों को फायदा कराया।
कितने पर हुई पार्क मेडी वर्ल्ड की लिस्टिंग?
पार्क मेडी वर्ल्ड ने निवेशकों को नुकसान कराया। BSE पर इसकी लिस्टिंग 162 रुपये के आईपीओ प्राइस के मुकाबले 6.40 रुपये या 3.95 फीसदी की कमजोरी के साथ 155.60 रुपये पर हुई। वहीं एनएसई पर ये 3.20 रुपये या 1.98 फीसदी डिस्काउंट के साथ 158.80 रुपये पर लिस्ट हुआ।
कितने पर हुई नेफ्रोकेयर हेल्थ सर्विसेज की लिस्टिंग?
नेफ्रोकेयर हेल्थ सर्विसेज ने निवेशकों को फायदा कराया। BSE पर इसकी लिस्टिंग 460 रुपये के आईपीओ प्राइस के मुकाबले 31.70 रुपये या 6.89 फीसदी के प्रीमियम के साथ 491.70 रुपये पर हुई। वहीं एनएसई पर ये 30 रुपये या 6.52 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 490 रुपये पर लिस्ट हुआ।
चढ़ गया पार्क मेडी वर्ल्ड और फिसला नेफ्रोकेयर हेल्थ सर्विसेज
नेफ्रोकेयर हेल्थ सर्विसेज ने लिस्टिंग पर फायदा जरूर कराया। मगर ये बाद में गिर गया। करीब पौने 11 बजे नेफ्रोकेयर हेल्थ सर्विसेज का शेयर BSE पर लिस्टिंग प्राइस से 15.60 रुपये या 3.17 फीसदी गिरकर 476.10 रुपये पर आ गया है।
वहीं पार्क मेडी वर्ल्ड का शेयर लिस्टिंग प्राइस से 9.05 रुपये या 5.82 फीसदी चढ़कर 164.65 रुपये पर आ गया, जो कि आईपीओ प्राइस से भी 2.65 रुपये या 1.64 फीसदी अधिक है।
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां दो आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
