Orient Cables IPO Listing: ओरिएंट केबल की 65% प्रीमियम पर धमाकेदार एंट्री! मुनाफा वसूलें या बने रहें, क्या करें निवेशक?
Share Market News: ओरिएंट केबल्स के शेयरों ने शेयर बाजार में 65% से अधिक के प्रीमियम पर धमाकेदार शुरुआत की, ...और पढ़ें

Orient Cables IPO Listing: ओरिएंट केबल की 65% प्रीमियम पर धमाकेदार एंट्री! मुनाफा वसूलें या बने रहें, क्या करें निवेशक?
HighLights
ओरिएंट केबल्स 65% से अधिक प्रीमियम पर लिस्ट हुआ।
आईपीओ 92.27 गुना सब्सक्राइब हुआ, ₹552 करोड़ जुटाए।
निवेशक लिस्टिंग गेन पर मुनाफा बुक करें या होल्ड करें।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। ओरिएंट केबल्स के शेयरों (Orient Cable IPO Listing) ने शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी की लिस्टिंग शेयर बाजार (Share Market) में हो गई है और शेयर निवेशकों की उम्मीदों से भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए 65% से ज्यादा के प्रीमियम पर लिस्ट हुए हैं। बात करें इस आईपीओ को मिले रेस्पॉन्स की तो इसे काफी रेस्पॉन्स मिला था और ये 92.27 गुना सब्सक्राइब हुआ था।
बाजार में धमाकेदार एंट्री
एनएसई (NSE) पर ओरिएंट केबल्स के शेयर ₹450 पर लिस्ट हुए, जो इसके आईपीओ प्राइस (₹272) से 65.44% ज्यादा है। वहीं, बीएसई (BSE) पर ये शेयर ₹448.10 यानी 64.74% के प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ। इस शानदार लिस्टिंग के बाद कंपनी की कुल मार्केट वैल्यू (Market Cap) ₹5,099.36 करोड़ पहुंच गई है। ग्रे मार्केट में इस बात की चर्चा थी कि शेयर 40-45% तक के फायदे पर लिस्ट हो सकते हैं, लेकिन कंपनी ने उन अनुमानों को पीछे छोड़ दिया।
कहां-कहां होगा पैसों का इस्तेमाल?
ओरिएंट केबल्स ने इस आईपीओ के लिए जरिए टोटल ₹552 करोड़ जुटाए हैं, जिसमें से ₹165.6 करोड़ एंकर निवेशकों से पहले ही मिल चुके थे। वहीं आईपीओ से मिलने वाले पैसों का इस्तेमाल नई मशीनरी खरीदने, मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स के विकास और कंपनी के पुराने कर्ज को चुकाने में किया जाएगा।
क्या काम करती है कंपनी?
ओरिएंट केबल्स मुख्य रूप से नेटवर्किंग केबल और पैसिव नेटवर्किंग इक्विपमेंट बनाने का काम करती है। कंपनी के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल ब्रॉडबैंड, टेलीकॉम, डेटा सेंटर, रिन्यूएबल एनर्जी और स्मार्ट बिल्डिंग ऑटोमेशन जैसे कई बड़े सेक्टरों में होता है।
निवेशकों के लिए क्या है सलाह?
बंपर लिस्टिंग के बाद निवेशकों के मन में यही सवाल है कि उन्हें इस शेयर के साथ क्या चाहिए: Buy, Sell or Hold? विशेषज्ञों का कहना है कि जिन लोगों ने लिस्टिंग गेन के लिए पैसा लगाया था, वो अपनी रणनीति के मुताबिक प्रॉफिट बुक कर सकते हैं, क्योंकि शेयर में पहले ही तेजी आ चुकी है। लेकिन जो लोग इस शेयर में लंबे समय तक निवेश करना चाहते हैं, वो कंपनी के फंडामेंटल मजबूत होने के कारण इसे थोड़ा-थोड़ा करके (Staggered manner में) अपने पोर्टफोलियो में रख सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सिर्फ बाजार के आंकड़ों पर आधारित है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है, इसलिए कोई भी फैसला लेने से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की राय जरूर लें। जागरण बिजनेस यहां आपको किसी भी तरीके से निवेश की सलाह नहीं दे रहा है।
