Crypto vs SIP: ₹10000 मंथली निवेश, 5 साल में ₹6 लाख जमा तो बनेगा कितना फंड? 12%, 20% और 30% रिटर्न का कैलकुलेशन
How to Invest in Crypto: यह लेख ₹10,000 मासिक निवेश को 5 साल तक SIP और क्रिप्टो में लगाने पर ...और पढ़ें

Crypto vs SIP: ₹10000 मंथली निवेश, 5 साल में ₹6 लाख जमा तो बनेगा कितना फंड? (AI Generated Image)
HighLights
₹10,000 मासिक SIP से 12% रिटर्न पर ₹8.16 लाख।
क्रिप्टो में 20-30% रिटर्न पर ₹10.18-13.60 लाख संभव।
SIP सुरक्षित विकल्प, क्रिप्टो में उच्च जोखिम होता है।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| क्या आप हर महीने ₹10000 का निवेश कर सकते हैं? अगर हां, तो ये खबर आपके लिए है। मार्केट में निवेश के कई तरीके मौजूद हैं, लेकिन आज हम बात करेंगे कि अगर हर महीने ₹10000 एसआईपी और क्रिप्टो (SIP vs Crypto) में लगाएं तो, कहां रिटर्न ज्यादा मिलेगा। इस खबर में हम अलग-अलग रिटर्न रेट पर कैलकुलेट करेंगे और जानेंगे कि 5 साल में आपके पास किस तरीके से ज्यादा पैसा होगा।
म्यूचुअल फंड SIP का गणित
म्यूचुअल फंड में ₹10,000 की मंथली SIP (Systematic Investment Plan) को अगर 12% सालाना अनुमानित रिटर्न मिले, तो पांच साल में निवेश की कुल वैल्यू करीब ₹8.16-8.17 लाख हो सकती है। इसमें ₹6 लाख आपका मूल निवेश होगा, जबकि करीब ₹2.16-2.17 लाख अनुमानित रिटर्न होगा।
हालांकि, ये याद रखिए कि म्यूचुअल फंड एसआईपी मार्केट रिस्क (Market Risk) से जुड़ी होती है, इसलिए यहां रिटर्न कम ज्यादा हो सकता है। लेकिन यहां एक फायदा ये है कि म्यूचुअल फंड एक तय सिस्टम के तहत काम करते हैं और अलग-अलग सिक्योरिटीज में निवेश के जरिए डायवर्सिफिकेशन मिल सकता है।
क्रिप्टो में कितना बन सकता है पैसा?
क्रिप्टोकरेंसी (Crypto Currency) में इसी तरह का निश्चित रिटर्न मान लेना मुश्किल है। इसकी कीमतों में काफी तेज उतार-चढ़ाव हो सकता है और पांच साल का नतीजा बाजार की चाल पर बहुत निर्भर करेगा।
उदाहरण के तौर पर समझें तो, अगर ₹10,000 की मंथली निवेश राशि पर 20% सालाना रिटर्न मिले, तो पांच साल बाद फंड करीब ₹10.18 लाख हो सकता है। वहीं, 30% सालाना रिटर्न की स्थिति में ये करीब ₹13.60 लाख तक पहुंच सकता है। लेकिन याद रखिए कि ये केवल उदाहरण हैं, भविष्य के रिटर्न की गारंटी नहीं।
आपके लिए क्या सही?
म्यूचुअल फंड उन निवेशकों के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है जो घर खरीदने, रिटायरमेंट या बच्चों की पढ़ाई जैसे लंबे समय के लक्ष्यों के लिए नियमित निवेश करना चाहते हैं। वहीं, क्रिप्टो को हाई-रिस्क निवेश मानकर अलग हिस्से के तौर पर देखा जा सकता है। इसमें बड़ी गिरावट और निवेश की रकम के एक बड़े हिस्से के नुकसान की संभावना भी रहती है।
डिस्क्लेमर: एसआईपी और क्रिप्टो के बारे में यहां दी गई जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। कहीं भी निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।
ये भी पढ़ें: फेस्टिव सीजन में ऑफर्स के चक्कर में न हो जाए नुकसान, जानिए कैश-क्रेडिट कार्ड और EMI में से क्या है बेस्ट?
