ONGC के शेयरों में क्यों आ रही तेजी, बड़े निवेशक क्यों दिखा रहे दिलचस्पी, क्या होगा अगला टारगेट? जानिए सबकुछ
ओएनजीसी के शेयर 4 फरवरी को करीब 4 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए। विशेषज्ञों के अनुसार, यह तेजी ...और पढ़ें

267 रुपये के स्तर पर बंद हुए ओएनजीसी के शेयर
HighLights
ओएनजीसी शेयरों में तेजी का सिलसिला जारी है।
सरकारी तेल कंपनियों में निवेशकों की रुचि तेजी का मुख्य कारण है।
विशेषज्ञों ने ONGC के शेयरों पर 280 रुपये का टारगेट दिया।
नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी ऑयल एक्सप्लोरेशन कंपनी ONGC के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। 4 फरवरी को यह शेयर 5 फीसदी तक चढ़ गया। इससे पहले 28 जनवरी को ओएनजीसी के शेयर 8 प्रतिशत तक चढ़ गए थे और 29 जनवरी को 277.75 रुपये का हाई लगाया। हालांकि, बजट के बाद ओएनजीसी के शेयर गिरकर 253 रुपये पर आ गए और यहां से दोबारा तेजी का सिलसिला शुरू हुआ।
4 फरवरी को ONGC के शेयर 258 रुपये पर खुले और 270 रुपये का इंट्रा डे हाई लगाकर 267 रुपये पर बंद हुए। ओएनजीसी के शेयरों में जारी तेजी की वजह और संभावित टारगेट प्राइस को लेकर जागरण बिजनेस ने दो एक्सपर्ट्स से राय ली है।
ONGC के शेयरों में क्यों आ रही तेजी?
वैल्थ मैनेजर, अभिषेक भट्ट का कहना है कि ओएनजीसी के शेयरों में यह तेजी अच्छे वॉल्यूम के साथ आई, जिससे यह साफ हुआ कि यह खरीदारी किसी खबर के आधार पर नहीं, बल्कि ठोस निवेश के भरोसे हुई है। उन्होंने आगे कहा कि इस तेजी के पीछे सिर्फ तकनीकी वजहें ही नहीं हैं। तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में स्थिरता, सरकारी कंपनियों में दोबारा बढ़ती दिलचस्पी और ONGC की कमाई व dividend declaration की उम्मीद ने भी माहौल को समर्थन दिया है।
भारत-अमेरिका ऊर्जा सहयोग भी अहम ट्रिगर
इसके अलावा, भारत और अमेरिका के बीच ऊर्जा सहयोग को लेकर बनी सहमति से देश की तेल आपूर्ति और मजबूत होगी। लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह संकेत है कि ऊर्जा क्षेत्र में धीरे-धीरे स्थिरता लौट रही है और बाजार अब फिर से मजबूत फंडामेंटल वाली कंपनियों पर ध्यान दे रहा है। फिलहाल ONGC को लेकर माहौल संतुलित और पॉजिटिव दिखाई दे रहा है।
ONGC के शेयरों के लिए अहम लेवल?
आनंद राठी इन्वेस्टमेंट सर्विसेज में इक्विटी रिसर्च के सीनियर मैनेजर जिगर एस पटेल ने कहा है कि टेक्निकल चार्ट पर ONGC के शेयर अहम स्तरों के ऊपर टिकते हुए नजर आ रहे हैं। ऊपर की ओर 280 रुपये का लेवल एक अहम रेजिस्टेंस हो सकता है। वहीं, नीचे की ओर 255 रुपये का स्तर मजबूत सपोर्ट है।
वहीं, अभिषेक भट्ट का मानना है कि अगर ओएनजीसी के शेयर 275 का लेवल तोड़ते हैं तो 280-290 रुपये के लेवल देखने को मिल सकते हैं, साथ ही लंबी अवधि में 345 रुपये के अपने ऑल टाइम की ओर बढ़ सकते हैं।
ये भी पढ़ें- क्या है Claude Cowork agent, इससे IT कंपनियों को कितना खतरा, 2 लाख करोड़ की गिरावट के बाद क्या करें निवेशक?
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
