सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से चिंता में बाजार, लेकिन इन दो सरकारी कंपनियों को बड़ा फायदा; शेयरों में जारी बढ़त

Published: Thu, 10 Sep 2026 12:38 PM (IST)

पश्चिम एशिया में तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें $102 प्रति बैरल के पार चली गईं, जिससे शेयर बाजार ...और पढ़ें

क्रूड की कीमतों में बढ़ोतरी से ONGC और ऑयल इंडिया के शेयरों में तेजी।

क्रूड की कीमतों में बढ़ोतरी से ONGC और ऑयल इंडिया के शेयरों में तेजी।

HighLights

  1. कच्चे तेल की कीमतें $102 प्रति बैरल के पार पहुंचीं।

  2. ONGC और Oil India के शेयरों में 2% से अधिक की बढ़त।

  3. बढ़ती कीमतों से इन कंपनियों का लाभ मार्जिन बढ़ा।

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया (West Asia Crisis) में जारी तनाव के चलते कच्चे तेल (Crude Prices) की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई हैं और आज $102 के स्तर को छू लिया। ऐसे में शेयर बाजार में लगातार गिरावट जारी है और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से सरकार की चिंता भी बढ़ गई है। लेकिन, इस बीच 2 सरकारी कंपनियों को बड़ा फायदा हो रहा है और इनके शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है।

दरअसल, ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्प (ONGC Share) और ऑयल इंडिया (Oil India Share) के शेयरों में क्रमशः 2% और 2.4% की बढ़त हुई। क्योंकि, कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। चूंकि, ये दोनों अपस्ट्रीम और ऑयल प्रोड्यूसर्स कंपनीज हैं और क्रूड की कीमतें बढ़ने से इनकी कमाई और प्रॉफ़िट मार्जिन बढ़ते हैं।

ONGC और Oil India के शेयरों में उछाल

ओएनजीसी के शेयर 10 सितंबर को इंट्रा डे में 2 फीसदी तक चढ़ गए। सुबह यह 236 रुपये पर खुले और 239.80 के स्तर पर पहुंच गए। वहीं, ऑयल इंडिया के शेयर 503.90 रुपये पर खुले और 514.50 रुपये पर पहुंच गए। हालांकि, पिछले 3 महीनों से ओएनजीसी के शेयरों ने काफी गिरावट दिखाई है।

ओएनजीसी के शेयर मई और जून में 11 फीसदी तो अगस्त में 4 फीसदी से ज्यादा गिरे हैं। इसके उल्ट ऑयल इंडिया के शेयरों ने पिछले 3 महीनों में अच्छी तेजी दिखाई है और ये 20 फीसदी तक चढ़ गए।

उधर, ईरान और अमेरिका में जारी जंग के चलते कच्चे तेल के मोर्चे पर कोई राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। पश्चिम एशिया में दोनों देशों के बीच घमासान जारी है, जिससे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज एक बार फिर से बाधित हो गया और दुनियाभर में एनर्जी संकट गहरा गया है।

ये भी पढ़ें - भंग हुईं टाटा समूह की ये 2 कंपनियां, हो गया इस दिग्गज कंपनी में 'महाविलय'; अब ये होगा नया नाम

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)