IPO News: फिर आई प्राइमरी मार्केट में रौनक, कई दिनों बाद आया मेनबोर्ड आईपीओ; यहां जानें GMP से लेकर हर एक डिटेल
IPO News: ओनेमी टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस का आईपीओ का पहला दिन है। पहले दिन, दोपहर 1 बजे इसका कुल सब्सक्रिप्शन 0.16% ...और पढ़ें
-1777535079138_m.webp)
HighLights
ओनेमी टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस आईपीओ आज प्राइमरी मार्केट में खुला।
दोपहर तक आईपीओ का कुल सब्सक्रिप्शन 0.16% रहा।
आईपीओ का जीएमपी 3.5 रुपये प्रति शेयर दर्ज किया गया।
IPO News: कई दिनों बाद प्राइमरी मार्केट में फिर मेनबोर्ड आईपीओ की एंट्री हुई है। ओनेमी टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस (Onemi Technology Solutions IPO) के आईपीओ का आज पहला दिन है। दोपहर 1 बजे तक इस आईपीओ का कुल सब्सक्रिप्शन 0.16 फीसदी हुआ है। इसमें से रिटेल सब्सक्रिप्शन 0.04 फीसदी हुआ है।
इस आईपीओ के बारे में और बेसिक डिटेल्स जानने से पहले इसका जीएमपी देख लेते हैं।
Onemi Technology Solutions GMP कितना है?
ओनेमी टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस का जीएमपी 3.5 रुपये प्रति शेयर दर्ज किया गया है। इसके जीएमपी में 2.05 फीसदी की तेजी है। इसका इश्यू प्राइस 171 रुपये होगा। अगर जीएमपी के हिसाब से देखें तो इसका लिस्टिंग प्राइस 174.5 रुपये हो सकता है। हालांकि यह ध्यान रखें कि जीएमपी बदलता रहता है। यह कम या ज्यादा हो सकता है।
आइए अब इस आईपीओ के बारे में बेसिक डिटेल्स देख लेते हैं।
Onemi Technology Solutions बेसिक डिटेल्स
| प्राइस बैंड | 162 रुपये से 171 रुपये |
| लॉट साइज | 87 शेयर्स |
| कब खुला? | 30 अप्रैल |
| कब बंद होगा? | 5 मई |
| कितने पर लिस्टिंग होगी? | 174.5 रुपये |
पहले के आईपीओ की तरह इसका जीएमपी कुछ खास दर्ज नहीं किया जा रहा है। जीएमपी से इसके मामूली लिस्टिंग का अनुमान लगता है। हालांकि किसी भी आईपीओ की लिस्टिंग केवल जीएमपी पर निर्भर नहीं करती। अगर आप इस आईपीओ में निवेश करना चाहते हैं तो जीएमपी के साथ वित्तीय प्रदर्शन और कंपनी क्या काम करती है यह सब भी चेक करें।
(डिस्क्लेमर: यहां IPO पर दी गयी जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। शेयर बाजार में जोखिम हो सकता है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
