NSE IPO: कल से खुल रहा शेयर बाजार का 'बाहुबली' NSE आईपीओ; जाने लेटेस्ट GMP और प्राइस बैंड से लेकर पूरी डिटेल
NSE IPO: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का बहुप्रतीक्षित आईपीओ 17 सितंबर से निवेशकों के लिए खुल रहा है, जिसका कुल आकार ₹22,562 करोड़ है।

कल से खुल रहा शेयर बाजार का 'बाहुबली' NSE आईपीओ
HighLights
NSE IPO 17 सितंबर से 21 सितंबर तक खुलेगा।
प्राइस बैंड ₹1700-₹1785, न्यूनतम निवेश ₹14,280।
ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) ₹169 पर कारोबार कर रहा है।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: शेयर बाजार के निवेशकों का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म होने जा रहा है। देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज NSE का बहुप्रतीक्षित आईपीओ (NSE IPO) कल यानी 17 सितंबर से आम निवेशकों के लिए खुलने जा रहा है।
₹22,562 करोड़ के इस मेगा इश्यू को लेकर निवेशकों और ग्रे मार्केट (Grey Market) में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। अगर आप भी इस आईपीओ में दांव लगाकर शानदार मुनाफा कमाने की सोच रहे हैं, तो पैसा लगाने से पहले यहां जानिए इश्यू की सभी जरूरी डिटेल्स और ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) का ताजा हाल।
NSE IPO के जरूरी डिटेल्स
निवेशकों के लिए इस इश्यू की रूपरेखा बेहद आकर्षक रखी गई है। यह IPO कल यानी 17 सितंबर को खुलेगा और निवेशक इसमें 21 सितंबर तक अपनी बोली लगा सकेंगे। कंपनी ने इस आईपीओ का प्राइस बैंड (Price band) ₹1700 से ₹1785 तय किया है। रिटेल निवेशकों को कम से कम 8 शेयरों के एक लॉट के लिए बोली लगानी होगी। इसका मतलब है कि आपको कम से कम ₹14,280 (1785 x 8) का निवेश करना होगा। बता दें कि यह बाजार के इतिहास के सबसे बड़े आईपीओ में से एक है, जिसका कुल आकार ₹22,562 करोड़ का है।
ग्रे मार्केट में मचा है गदर
बाजार के जानकारों और रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनलिस्टेड मार्केट (Grey Market) में NSE के शेयरों को लेकर भारी डिमांड देखी जा रही है। कंपनी के मजबूत फंडामेंटल्स, बाजार में इसके एकाधिकार (Monopoly) जैसे बिजनेस मॉडल और ₹22 हजार करोड़ से ज्यादा के भारी-भरकम साइज के कारण इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) शानदार स्तर पर कारोबार कर रहा है।
बाजार के जानकारों और रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनलिस्टेड मार्केट (Grey Market) में NSE के शेयरों को लेकर भारी डिमांड देखी जा रही है। कंपनी के मजबूत फंडामेंटल्स, बाजार में इसके एकाधिकार (Monopoly) जैसे बिजनेस मॉडल और ₹22 हजार करोड़ से ज्यादा के भारी-भरकम साइज के कारण इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) शानदार स्तर पर कारोबार कर रहा है। ग्रे मार्केट प्रीमियम GMP ट्रैक करने वाली वेबसाइट के मुताबिक, 16 सितंबर को करीब दोपहर 2 बजे NSE IPO का GMP 169 रुपये पर था।
कितने शेयरों की हो रही बिक्री?
NSE ऑफर फॉर सेल OFS के माध्यम से लगभग 12,64,36,650 शेयरों की बिक्री कर रहा है। इस इश्यू का कुल आकार करीब ₹22,562 करोड़ है।
कब हो सकती है लिस्टिंग?
एनएसई के आईपीओ की BSE पर 24 सितंबर 2026 पर लिस्ट होने की संभावना है।
