NSE IPO: दूसरे दिन कितना सब्सक्राइब हुआ इश्यू, क्या है लेटेस्ट GMP; लगाना चाहिए पैसा?
एनएसई आईपीओ को दूसरे दिन तक 43% सब्सक्रिप्शन मिला है, जिसमें कर्मचारियों और गैर-संस्थागत निवेशकों का उत्साह अधिक है।

दूसरे दिन कितना सब्सक्राइब हुआ इश्यू
HighLights
आईपीओ को दूसरे दिन तक कुल 43% सब्सक्रिप्शन मिला है।
ग्रे मार्केट प्रीमियम ₹142, 7.96% लिस्टिंग गेन का संकेत।
विशेषज्ञों ने एनएसई आईपीओ पर मिश्रित राय दी है।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: देश के सबसे बहुप्रतीक्षित और बड़े आईपीओ में से एक नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE IPO) के शेयर बाजार में उतरने का इंतजार अब खत्म हो चुका है। निवेशकों के बीच इस मेगा- आईपीओ को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। अगर आप भी इसमें पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि पहले और दूसरे दिन निवेशकों का कैसा रिस्पॉन्स रहा, ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) क्या संकेत दे रहा है और दिग्गज ब्रोकरेज हाउस इसे लेकर क्या सलाह दे रहे हैं।
कैसा है सब्सक्रिप्शन का हाल?
NSE IPO को शुरुआत में ही निवेशकों से मिला-जुला और सधा हुआ रिस्पॉन्स मिल रहा है। दूसरे दिन तक यह इश्यू कुल 43% (0.43 गुना) सब्सक्राइब हो चुका है।
- कर्मचारी (Employees): सबसे ज्यादा उत्साह कर्मचारियों में है। यह हिस्सा लगभग पूरा भर चुका है और 98% सब्सक्राइब हुआ है (कर्मचारियों को प्रति शेयर ₹170 का डिस्काउंट भी मिल रहा है)।
- गैर-संस्थागत निवेशक (NII): इस कैटेगरी में 72% बोलियां प्राप्त हुई हैं।
- रिटेल निवेशक (Retail): आम निवेशकों का हिस्सा अब तक 44% सब्सक्राइब हुआ है।
- क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB): बड़े संस्थागत निवेशकों ने अभी तक थोड़ी शांति दिखाई है और यह हिस्सा 19% ही भरा है।
- कुल मिलाकर कंपनी को 8.86 करोड़ शेयरों के मुकाबले अब तक करीब 3.83 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल चुकी हैं।
ग्रे मार्केट में क्या है हलचल?
निवेशकों की नजर हमेशा लिस्टिंग वाले दिन होने वाले मुनाफे (listing pop) पर होती है। वर्तमान में NSE IPO का GMP ₹142 के आसपास चल रहा है। अगर IPO के अपर प्राइस बैंड की (₹1,785) में इस GMP को जोड़ा जाए तो शेयरों की संभावित लिस्टिंग कीमत ₹1927 के करीब बैठती है। इसका सीधा मतलब है कि निवेशकों को लिस्टिंग वाले दिन करीब 7.96% का सीधा मुनाफा हो सकता है। हालांकि, ग्रे मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी है, इसलिए यह अनुमान बाजार के मुड के हिसाब से बदल भी सकता है।
IPO के पूरी डिटेल्स
- इस आईपीओ का प्राइस बैंड है ₹1700 सो ₹1785 प्रति शेयर।
- लॉट साइज: एक लॉट में 8 शेयर होंगे। यानी रिटेल निवेशकों को कम से कम ₹14,280 (8 x 1,785) का निवेश करना होगा।
- इश्यू साइज: NSE ने अपना इश्यू साइज घटाकर 12.64 करोड़ शेयर कर दिया है (पहले यह 14.89 करोड़ शेयर था)। यह पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) है।
- क्लोजिंग डेट: यह आईपीओ 21 सितंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा।
- अलॉटमेंट डेट: शेयरों का अलॉटमेंट 22 सितंबर को होने की उम्मीद है।
- रिफंड और डीमैट क्रेडिट: जिन्हें शेयर नहीं मिलेंगे, उन्हें 23 सितंबर को रिफंड मिल जाएगा और लकी निवेशकों के डीमैट खाते में शेयर आ जाएंगे।
- लिस्टिंग डेट: यह शेयर 24 सितंबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होगा।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट और ब्रोकरेज हाउस?
1. SBI Securities: Mint की रिपोर्ट के मुताबिक इस फर्म का मानना है कि NSE की मजबूत मार्केट लीडरशीप और नई टेक्नोलॉजी इसे लंबी रेस का घोड़ा बनती है। FY26 के 42.9x P/E मल्टीपल पर यह वैल्यूएशन उचित है।
2. Religare Broking: इन्होंने थोड़ी सावधानी बरतने की सलाह दी है। उनका कहना है कि कंपनी की पोजिशन मजबूत है, लेकिन 42.9x की वैल्यूएशन पर भविष्य में कमाई में गिरावट की गुंजाइश बहुत कम रह जाती है।
3. Nirmal Bang & Geojit दोनों ने कंपनी के मजबूत नेटवर्क और शानदार बिजनेस मॉडल की तारीफ की है और लॉन्ग-टर्म के लिए इसे एक शानदार पिक बताया है।
