Gold Silver Price Today: सोना हुआ धड़ाम तो चांदी ने लगाई छलांग, आज कितने गिरे और चढ़े दाम? यहां करें चेक
Gold Silver Price: सोने और चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है, जहां कल ₹9000 तक की बढ़ोतरी देखी ...और पढ़ें
-1789703104198_m.webp)
sona chandi bhav
HighLights
कल सोने-चांदी के दाम में ₹9000 तक की बढ़ोतरी हुई।
आज वैश्विक बाजार में सोने-चांदी के दाम में गिरावट आई।
घरेलू बाजार में सोना गिरा, जबकि चांदी के भाव में तेजी दिखी।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: सोने और चांदी के दाम में लगातार उतार-चढ़ान का दौर जारी है। ऐसे में कल यानी 17 सितंबर को दिन भर दाम में सुस्ती दिखी और शाम होते ही दोनों धातुओं के दाम लगभग ₹9000 तक चढ़ गए। इसी कड़ी में आज फिर वैश्विक बाजार में सोने और चांदी के दाम में गिरावट आई है। आइए घरेलू बाजार के रेट्स पर एक नजर डालते हैं।
इंटरनेशनल मार्केट में क्या है दाम?
इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर सोने और चांदी दोनों के दाम गिरे है। Comex पर आंकड़ों की मानें तो खबर लिखे जाने तक सोना 0.60% तक गिरा (Gold Price on Comex) और कीमत 4384.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 0.30% तक गिर गए और ऐसे में कीमत 66.295 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।
घरेलू बाजार में क्या है हाल?
बुलियन मार्केट यानी घरेलू बाजार में भी सोने के दाम गिरते दिखे तो चांदी में तेजी आई है। MCX पर सोना (Gold Price) गिरकर करीब ₹1.52 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं चांदी के भाव (Silver Price) चढ़कर ₹2.38 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।
MCX पर क्या है प्राइस?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की बात करें तो (MCX) पर सोना खबर लिखे जाने तक अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना 228 रुपए तक गिरा और कीमत ₹1,52,753 (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया है। वहीं चांदी की बात करें तो यह 700 रुपए तक गिरी और कीमत ₹2,38,873 प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई।
बुलियन मार्केट में लेटेस्ट रेट
18 सितंबर यानी आज बाजार की ओपनिंग के साथ ही भारत में सोने के दाम गिरे तो चांदी के दाम चढ़ते नजर आए हैं। ऐसे में 24 कैरेट सोना (Gold Rates today) करीब ₹1,53,190 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹1,40,424 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹1,14,893 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेंड कर रहा है। वहीं भारत में चांदी के भाव लगभग ₹2,38,650 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।
