सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Share Market Opening: अदाणी पोर्ट्स में तेजी, ट्रेंट में गिरावट; फ्लैट खुले बाजार चुनिंदा शेयरों में एक्शन

Published: Thu, 29 Oct 2026 09:30 AM (IST)

शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई, लेकिन आईटी और पीएसयू बैंक शेयरों में तेजी देखी गई। अदाणी पोर्ट्स ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ, आईटी शेयरों में तेजी।

  2. अदाणी पोर्ट्स टॉप गेनर, ट्रेंट के शेयर टॉप लूजर।

  3. यूएस फेड के फैसले और कच्चे तेल में गिरावट से बाजार को राहत।

नई दिल्ली। शेयर बाजार की शुरुआत आज फिर गिरावट के साथ हुई है और निफ्टी व बैंक निफ्टी, दोनों कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं। वीकली एक्सपायरी पर सेंसेक्स में भी गिरावट देखने को मिल रही है। खास बात है कि कल की गिरावट के बाद आईटी शेयरों में आज फिर तेजी के साथ कामकाज हो रहा है। इसे अलावा,पीएसयू बैंक, रियल्टी और हेल्थकेयर शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिल रही है।

यूएस फेड ने ब्याज दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है इसके चलते डाऊ फ्यूचर्स में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं, नेक्कई के बाजार भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। कच्चे तेल में गिरावट के कारण भी शेयर बाजार को राहत मिल रही है।

Nifty50 के टॉप गेनर और लूजर

निफ्टी के टॉप गेनर में अदाणी पोर्ट्स, टीसीएस, बीएसई, एचसीएल टेक, अदाणी एंटरप्राइजेज शामिल हैं, जबकि टॉप लूजर में ट्रेंट, हिंडाल्को, मारुति, एशियन पेंट्स और एचडीएफसी बैंक हैं। अदाणी के शेयरों में दूसरी तिमाही के नतीजों के बाद एक्शन देखने को मिल रहा है, और यह 2 फीसदी तक चढ़ गए हैं।

खबरों वाले शेयरों में तेजी और मंदी

29 अक्टूबर को खबरों और तिमाही नतीजों के चलते हीरो मोटोकॉर्प, आरआर काबेल, पिडिलाइट इंडस्ट्रीज, मीशो, पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस, एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज, फोर्टिस हेल्थकेयर, टीटागढ़ रेल सिस्टम्स और जुबिलेंट इंग्रेविया के शेयरों में एक्शन देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़ें - Adani Enterprises Q2 Result: 55% गिरा अदाणी समूह की सबसे प्रमुख कंपनी का मुनाफा, खास वजह से प्रॉफिट में गिरावट

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)