तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, बैंकिंग स्टॉस में खरीदारी; टाटा समूह की कंपनी Trent लिमिटेड के शेयर 10% उछले
निफ्टी की वीकली एक्सपायरी पर शेयर बाजार तेजी के साथ खुला, निफ्टी50 22600 के ऊपर और सेंसेक्स 72508 पर ओपन ...और पढ़ें

HighLights
निफ्टी की वीकली एक्सपायरी पर शेयर बाजार में तेजी से शुरुआत।
निजी बैंक और फाइनेंशियल शेयरों में सबसे ज्यादा उछाल दर्ज।
हेल्थकेयर, फार्मा, ऑटो और आईटी शेयरों में बिकवाली हावी रही।
नई दिल्ली। निफ्टी की वीकली एक्सपायरी पर शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई है। बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी50, 22600 के ऊपर खुला है, जबकि सेंसेक्स 72508 पर ओपन हुआ है। आज के कारोबारी सत्र में सबसे ज्यादा तेजी निजी बैंक और फाइनेंशियल शेयरों में देखने को मिल रही है। वहीं, हेल्थकेयर, फार्मा, ऑटो और आईटी शेयरों में आज फिर बिकवाली हावी है।
कच्चे तेल की कीमतें 101 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रही हैं। वहीं, एशियाई बाजारों में नेक्कई, हेंगसेंग और शंघाई कम्पोजिट भी बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे हैं।
Nifty के टॉप गेनर और लूजर शेयर
निफ्टी 50 का एडवांस-डिक्लाइन रेशियो 31-14 है यानी 31 शेयरों में खरीदारी और 14 में बिकवाली है जबकि 5 शेयरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इंडेक्स के टॉप गेनर में Trent, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, बीएसई और हिंडाल्को हैं। वहीं, टॉप लूजर की लिस्ट में टीसीएस, बीईएल, मारुति, एम एंड एम और सनफार्मा हैं।
वहीं, टाटा समूह की कंपनी Trent लिमिटेड के शेयरों में अपर सर्किट लग गया है और शेयरों में 10 फीसदी की तेजी आ गई है।
खबरों वाले शेयर
आज के कारोबारी सत्र में Rentomojo, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्र बैंक, इंडसइंड बैंक, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, ज्यूपिटर होटल, वेदांता, जाइडस लाइफसाइंसेज, और मैरिको जैसे स्टॉक्स में एक्शन देखने को मिल रहा है। दूसरी तिमाही के बिजनेस अपडेट के बाद एक्सिस बैंक और कोटक बैंक के शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें - JIO IPO की आ गई तारीख! अक्टूबर में कब खुलेगा और लिस्ट होगा 37000 करोड़ का यह इश्यू; जानिए क्या होगा प्राइस बैंड?
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
