JIO IPO की आ गई तारीख! अक्टूबर में कब खुलेगा और लिस्ट होगा 37000 करोड़ का यह इश्यू; जानिए क्या होगा प्राइस बैंड?
रिलायंस जियो का आईपीओ दशहरा के आसपास आ सकता है, जो 4 अरब डॉलर के फंड साइज के साथ भारत का अब तक का सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू होगा।

जियो का मैनेजमेंट 30 अक्टूबर से पहले लिस्टिंग की तैयारी में जुटा
HighLights
जियो आईपीओ के दशहरा के आसपास आने की संभावना है।
यह भारत का सबसे बड़ा 4 अरब डॉलर का आईपीओ होगा।
आम निवेशकों के लिए 21-23 अक्टूबर को खुलेगा।
नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलिकॉम कंपनी जियो के आईपीओ (JIO IPO) को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। ईटी की रिपोर्ट में सूत्रों ने बताया कि जियो का पब्लिक इश्यू दशहरा के आसपास आ सकता है। 4 अरब डॉलर (यानी ₹37,700 करोड़) के फंड साइज के साथ यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO होगा।
इस रिपोर्ट में सूत्रों के अनुसार, कंपनी द्वारा 12 अक्टूबर के बाद अपना रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) दाखिल किए जाने की उम्मीद है, और आईपीओ की कीमत ₹1,150-₹1,220 प्रति शेयर के बीच रहने की संभावना है।
जियो आईपीओ की अहम संभावित तारीखें
- 12 अक्टूबर के बाद RHP (रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस) फाइल होने की उम्मीद है।
- 19 अक्टूबर को आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए खुलने की संभावना है।
- आम निवेशकों के लिए यह 21 अक्टूबर से 23 अक्टूबर के बीच खुल सकता है।
- 28 अक्टूबर तक शेयर बाज़ार में इसकी लिस्टिंग की योजना है।
इस रिपोर्ट में सूत्रों ने बताया कि जियो प्लेटफॉर्म का मैनेजमेंट आईपीओ से संबंधित सभी औपचारिकताओं को 30 अक्तूबर तक पूरी करने की कोशिश कर रहा है।
27 करोड़ शेयरों का फ्रेश इश्यू
जियो आईपीओ की खास बात है कि यह पूरी तरह से 27 करोड़ नए शेयरों का होगा। इसमें 'ऑफर फॉर सेल' (OFS) नहीं होगा। इसका मतलब है कि कोई भी मौजूदा बड़ा निवेशक अपने शेयर नहीं बेच रहा है और वे कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बनाए रखेंगे। इन बिग इन्वेस्टर्स में मेटा, गूगल, सिल्वर लेक और KKR के नाम शामिल हैं। इस इश्यू के जरिए कंपनी की कुल वैल्यूएशन 9.5 लाख करोड़ रुपये या उससे भी अधिक आंकी जा रही है।
ये भी पढ़ें - CAS ट्रेडिंग नियम पर लग सकती है 1 साल की रोक, शेयर बाजार के 20000 निवेशकों के सुझाव का बड़ा असर
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
