मैगी बेचने वाली कंपनी को 1000 करोड़ रुपये का मुनाफा, हर शेयर पर किया डिविडेंड देने का ऐलान, ये रही रिकॉर्ड डेट
मैगी बनाने वाली कंपनी नेस्ले इंडिया ने वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही के शानदार नतीजे घोषित किए हैं। कंपनी ...और पढ़ें

नेस्ले इंडिया ने पेश किए बेहतर तिमाही नतीजे
नई दिल्ली। मैगी समेत अन्य फूड प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी नेस्ले इंडिया लिमिटेड वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस एफएमसीजी कंपनी का स्टैंडलोन प्रॉफिट 46 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 1,018.1 करोड़ रुपये हो गया। इसके साथ ही कंपनी ने हर शेयर पर 7 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देने का एलान किया है। तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद नेस्ले इंडिया के शेयर इंट्रा डे में साढ़े 3 फीसदी तक उछल गए और 1333 रुपये के स्तर पहुंच गए।
कैसे रहे नेस्ले इंडिया के रिजल्ट?
एफएमसीजी क्षेत्र की इस प्रमुख कंपनी ने 31 दिसंबर 2025 को समाप्त तीसरी तिमाही के लिए 998.42 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया। यह पिछले वर्ष की इसी तिमाही में दर्ज किए गए 688.01 करोड़ रुपये के मुकाबले 45.11 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।
तीसरी तिमाही में नेस्ले का ऑपरेशन से रेवेन्यू लगभग 19 प्रतिशत बढ़कर 5,667 करोड़ रुपये रहा। ऑपरेशनल प्रॉफिट के दम पर नेस्ले इंडिया का EBITDA मार्जिन वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 21.3 प्रतिशत रहा। कंपनी के कंज्यूमर-सेंट्रिक मीडिया और विज्ञापन खर्च में वार्षिक आधार पर 42 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इस तिमाही के लिए प्रति शेयर आय 5.28 रुपये रही।
डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट?
नेस्ले इंडिया ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 6 फरवरी 2026 तय की है, और डिविडेंड का भुगतान पात्र शेयरधारकों को 26 फरवरी 2026 को या उसके बाद किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- Budget से पहले शेयर बाजार में आई तबाही से पिसे Swiggy Share, 1065 करोड़ के नुकसान से स्टॉक हुए धड़ाम
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
