सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Budget से पहले शेयर बाजार में आई तबाही से पिसे Swiggy Share, 1065 करोड़ के नुकसान से स्टॉक हुए धड़ाम

Published: Fri, 30 Jan 2026 12:11 PM (IST)

स्विगी के शेयर में लगभग 8% की गिरावट (Swiggy Share Falls) आई, क्योंकि कंपनी को अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में ₹1,065 करोड़ ...और पढ़ें

Budget से पहले शेयर बाजार में आई तबाही से पिसे Swiggy Share, 1065 करोड़ के नुकसान से स्टॉक हुए धड़ाम

Budget से पहले शेयर बाजार में आई तबाही से पिसे Swiggy Share, 1065 करोड़ के नुकसान से स्टॉक हुए धड़ाम

नई दिल्ली। Union Budget 2026 से पहले वाले ट्रेडिंग सेशन में भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। बाजार की गिरावट और तिमाही नतीजों के प्रदर्शन का असर कई शेयरों पर दिख रहा है। स्विगी के शेयर (Swiggy Shares Falls) आज लगभग 8 फीसदी तक गिरे। गुरुवार 29 जनवरी को Swiggy ने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए थे।

फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म स्विगी को पिछली तिमाही में 1,065 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। यह पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में हुए 799 करोड़ रुपये के लॉस से अधिक है। यही कारण है कि इसका असर आज शेयर बाजार में साफ देखे को मिला।

बाजार की तबाही और नुकसान से Swiggy Share धड़ाम

शुक्रवार को स्विगी के शेयर में करीब 8 प्रतिशत की गिरावट आई, जब उसकी क्विक कॉमर्स कंपनी इंस्टामार्ट ने दिसंबर तिमाही में लगातार बढ़ते नुकसान की रिपोर्ट दी, जबकि ग्लोबल ब्रोकरेज CLSA ने स्टॉक को डाउनग्रेड कर दिया। कंपनी का नुकसान भले ही बढ़ा हो, लेकिन ऑपरेशंस से रेवेन्यू पिछले साल की इसी तिमाही के 3,993 करोड़ रुपये की तुलना में 54% बढ़कर 6,148 करोड़ रुपये हो गया।

NSE पर स्विगी के शेयर 7.78 प्रतिशत गिरकर इंट्राडे लो 302.15 रुपये प्रति शेयर पर आ गए। स्टॉक गैप-डाउन खुला, शुरुआती कारोबार में 5.69 प्रतिशत गिरा, और उसके बाद नुकसान और बढ़ गया। यह गिरावट लगातार तीन सेशन की बढ़त के बाद आई।

पिछले सेशन में स्टॉक 327 रुपये पर बंद हुआ था। वैल्यूएशन का सपोर्ट तो है, लेकिन री-रेटिंग साफ प्रॉफिट विजिबिलिटी पर निर्भर करती है।

तिमाही परफॉर्मेंस पर ब्रोकरेज की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली थीं। CLSA ने स्विगी को 'होल्ड' पर डाउनग्रेड किया और तीसरी तिमाही में कंपनी के रेवेन्यू और Ebitda अनुमानों से चूकने के बाद इसका प्राइस टारगेट घटाकर 335 रुपये कर दिया।

मॉर्गन स्टेनली ने स्विगी का टारगेट प्राइस घटाया

ओवरसीज ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली ने स्विगी पर अपनी इक्वलवेट रेटिंग बनाए रखी है, लेकिन इसका टारगेट प्राइस पहले के 414 रुपये से घटाकर 375 रुपये कर दिया है। टारगेट प्राइस में यह कटौती ज्यादा QC नुकसान और कम लॉन्ग-टर्म मार्जिन अनुमानों के कारण हुई है।

फूड डिलीवरी का काम स्थिर रहा, GOV ग्रोथ 18-20 प्रतिशत की रेंज में बनी रही, जबकि एडजस्टेड Ebitda मार्जिन बढ़कर 3 प्रतिशत हो गया, जबकि 5 प्रतिशत का मीडियम टर्म टारगेट बरकरार है। क्विक कॉमर्स की ग्रोथ धीमी हो गई क्योंकि स्विगी ने स्केल के बजाय क्वालिटी को प्राथमिकता दी, Q1FY27 के लिए QC के लिए CM ब्रेकइवन बनाए रखा गया, लेकिन री-रेटिंग पर विजिबिलिटी सीमित बनी हुई है, मॉर्गन स्टेनली ने कहा।

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां एक शेयर की जानकारी दी गयी है। यह निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)