मुकेश अंबानी की प्रमुख लिस्टेड कंपनियां, भारत की टॉप-10 में नंबर-1 और नंबर-2 पर कब्जा; देखें पूरी लिस्ट
मुकेश अंबानी के नेतृत्व में 11 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड हैं, जिनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज और जियो प्लेटफॉर्म्स भारत की ...और पढ़ें

मुकेश अंबानी की 11 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड।
HighLights
मुकेश अंबानी की 11 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड।
रिलायंस इंडस्ट्रीज और जियो प्लेटफॉर्म्स टॉप-2 पर।
पेट्रोलियम, टेलीकॉम, रिटेल में रिलायंस का दबदबा।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारत के सबसे बड़े अरबपति मुकेश अंबानी का कारोबार कई सेक्टर में फैला हुआ है। पेट्रोलियम, टेलीकॉम, रिटेल से लेकर मीडिया और फाइनेंशियल सर्विसेज जैसे क्षेत्रों में रिलायंस इंडस्ट्रीज का दबदबा है। यही कारण है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर बाजार में दबदा है। भारत की टॉप 10 कंपनियों में मुकेश अंबानी की 2 कंपनियां शामिल हैं, वो भी नंबर 1 और नंबर दो पर।
लेकिन सवाल यह है कि आखिर मुकेश अंबानी की वो कौन-कौन सी प्रमुख कंपनियां हैं जो भारतीय शेयर बाजार में लिस्टेड है। आइए जानते हैं।
मुकेश अंबानी की प्रमुख लिस्टेड कंपनियां
मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज से जुड़ी कुल 11 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड हैं। खास बात यह है कि भारत की सबसे मूल्यवान लिस्टेड कंपनियों की टॉप-10 सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज से जुड़ी दो कंपनियों ने पहले और दूसरे नंबर पर जगह बनाई है। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले और जियो प्लेटफॉर्म्स दूसरे स्थान पर है।
मुकेश अंबानी की वो प्रमुख कंपनियां जो बाजार में लिस्टेड हैं;
1. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ( Reliance Industries Limited)
2. जियो प्लेटफॉर्म्स (Jio Platforms Limited)
3. जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (Jio Financial Services Limited)
4. नेटवर्क 18 एंड मीडिया इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड (Network18 Media & Investments Limited)
5. जस्ट डायल लिमिटेड (Just Dial Limited)
6. स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूबल एनर्जी लिमिटेड (Sterling and Wilson Renewable Energy Limited)
7. हैथवे केबल एंड डेटाकॉम लिमिटेड (Hathway Cable & Datacom Limited)
8. डेन नेटवर्क लिमिटेड (DEN Networks Limited)
9. रिलायंस इंडस्ट्रीज इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (Reliance Industrial Infrastructure Limited)
10. जीटीपीएल हैथवे लिमिटेड (GTPL Hathway Limited)
11. इन्फोमीडिया प्रेस लिमिटेड (Infomedia Press Limited)
भारत की टॉप-10 कंपनियों में पहले और दूसरे नंबर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज
जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग के बाद देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला। 30 अक्टूबर 2026 को कारोबार समाप्त होने के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज करीब 15.68 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ पहले नंबर पर रही। वहीं, जियो प्लेटफॉर्म्स लगभग 13.05 लाख करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई।
इस तरह भारत की टॉप-10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में मुकेश अंबानी की दो कंपनियों ने पहले और दूसरे स्थान पर कब्जा कर लिया।
- Reliance Industries का मार्केट कैप ₹15.76 लाख करोड़
- Jio Platforms का मार्केट कैप ₹13.18 लाख करोड़
- Bharti Airtel का मार्केट कैप ₹12.31 लाख करोड़
- HDFC Bank का मार्केट कैप ₹10.68 लाख करोड़
- ICICI Bank का मार्केट कैप ₹10.03 लाख करोड़
- TCS का मार्केट कैप ₹9.09 लाख करोड़
- SBI का मार्केट कैप ₹8.88 लाख करोड़
- Bajaj Finance का मार्केट कैप ₹5.84 लाख करोड़
- Larsen & Toubro का मार्केट कैप ₹5.32 लाख करोड़
- LIC का मार्केट कैप ₹4.84 लाख करोड़
यह भी पढ़ें- JP Associates को खरीदने वाले अदाणी फिर खरीदेंगे एक और कंपनी, CCI ने दी मंजूरी; 3050 करोड़ रुपये में होगा सौदा
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।