सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Muhurat Trading: दिवाली पर इस बार फिर बदलेगी मुहूर्त ट्रेडिंग की टाइमिंग, जानिए क्या हो सकता है नया समय?

Published: Mon, 19 Oct 2026 04:22 PM (IST)

दीवाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग के समय में बदलाव की मांग उठी है। ब्रोकर्स ने पिछले साल की तरह इस बार ...और पढ़ें

दिवाली के दिन मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए खुलता है शेयर बाजार

दिवाली के दिन मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए खुलता है शेयर बाजार

HighLights

  1. ब्रोकर्स ने दीवाली पर दिन में मुहूर्त ट्रेडिंग की मांग की।

  2. पिछले साल की तरह इस बार भी दिन में आयोजन संभव।

  3. एक्सचेंज प्रस्ताव पर विचार कर रहे, संभावित समय पर चर्चा।

नई दिल्ली। दीवाली पर हर साल शेयर बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग (Muhurat Trading) होती है। छुट्टी के दिन मार्केट 1 घंटे के लिए ओपन होता है ताकि दीवाली जैसे शुभ अवसर पर निवेशक नए निवेश की शुरुआत कर सकें। कई सालों से मुहूर्त ट्रेडिंग समय के समय होती आई है लेकिन पिछले साल यह दिन में आयोजित की गई थी और इस साल भी मुहूर्त ट्रेडिंग दिन में कराने की मांग है। दरअसल, स्टॉक ब्रोकर्स और बाजार के अन्य प्रतिभागियों ने एक बार फिर स्टॉक एक्सचेंजों से अनुरोध किया है कि वे पिछले साल की तरह ही इस बार भी 'मुहूर्त ट्रेडिंग' का आयोजन दिन के समय करें।

ब्रोकरों ने 'ब्रोकर्स इंडस्ट्री स्टैंडर्ड्स फोरम' (BISF) के माध्यम से एक्सचेंजों को एक प्रस्ताव सौंपा है। ब्रोकरों ने बताया है कि इस साल दिवाली पर शुभ मुहूर्त का समय दोपहर 1:47 बजे से 3:12 बजे के बीच है। उन्होंने दोपहर 2 बजे से 3 बजे के बीच ट्रेडिंग सेशन रखने का सुझाव दिया है।

एक्सचेंज लेंगे आखिरी फैसला

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि एक्सचेंज इस अनुरोध पर विचार कर रहे हैं।

  • शुरुआती योजना के अनुसार, मुहूर्त ट्रेडिंग दोपहर 2:20 बजे से 3:20 बजे के बीच हो सकती है।
  • इससे पहले दोपहर 1:50 बजे से 2:05 बजे तक 'ब्लॉक डील विंडो' होगी, और उसके बाद 2:05 बजे से 2:20 बजे तक 'प्री-ओपन सेशन' होगा।
  • पिछले साल, मुहूर्त ट्रेडिंग को शाम के पारंपरिक समय से हटाकर दोपहर में, 1:45 PM से 2:45 PM के बीच शिफ्ट कर दिया गया था।

हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक सर्कुलर जारी नहीं किया गया है। आमतौर पर, ट्रेडिंग शेड्यूल और छुट्टियों को अंतिम रूप देने से पहले एक्सचेंज आपस में सलाह-मशविरा करते हैं। BSE और NSE के प्रवक्ताओं ने टिप्पणी के अनुरोध पर तुरंत कोई जवाब नहीं दिया।

ब्रोकर्स ने क्यों की ये मांग?

एसोसिएशन ऑफ एनएसई मेंबर्स ऑफ इंडिया (ANMI) ने एक्सचेंजों से 'त्योहार के दिन छुट्टी और वर्क लाइफ बैलेंस' की भावना को ध्यान में रखते हुए, दोपहर में 'मुहूर्त ट्रेडिंग' कराने के प्रस्ताव पर विचार करने का आग्रह किया है।

ये भी पढ़ें - Starlink कॉन्ट्रोवर्सी के बीच मस्क का बड़ा एलान, हर बच्चे को SpaceX का बनाएंगे पार्टनर; देंगे इतने शेयर

ANMI के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश श्रॉफ ने कहा, "इससे हमारी महत्वपूर्ण बाजार परंपरा भी बनी रहेगी और साथ ही ब्रोकरों, कर्मचारियों और उनके परिवारों को देर शाम तक चलने वाले ट्रेडिंग सेशन के दबाव के बिना, एक साथ दिवाली मनाने का मौका भी मिल जाएगा।"