सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

GMP में 38% उछाल वाले IPO में आज पैसा लगाने का आखिरी मौका, धड़ाधड़ हो रहा सब्सक्राइब!

Published: Mon, 28 Sep 2026 01:56 PM (IST)

Moneyview IPO में निवेश का आज आखिरी दिन है, जिसे दोपहर 1:40 बजे तक 14.25 गुना सब्सक्रिप्शन मिल चुका है। ...और पढ़ें

Moneyview IPO में निवेश का आज अंतिम अवसर, 38 प्रतिशत GMP उछाल के साथ जबरदस्त सब्सक्रिप्शन

Moneyview IPO में निवेश का आज अंतिम अवसर, 38 प्रतिशत GMP उछाल के साथ जबरदस्त सब्सक्रिप्शन

HighLights

  1. Moneyview IPO में निवेश का आज अंतिम दिन है।

  2. IPO को कुल 23 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है।

  3. ₹13 GMP के साथ 38.24% लिस्टिंग गेन की उम्मीद।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| निवेशकों के बीच IPO GMP को लेकर अक्सर चर्चा रहती है। ऐसे में आज बंद होने वाले IPO के GMP की चर्चा तेज है। इस आईपीओ को आखिरी दिन 1:40 बजे तक 14.25 सब्सक्रिप्शन मिल चुका है। हम यहां ₹1,091.68 करोड़ के Moneyview IPO की चर्चा कर रहे हैं। बिडिंग के तीसरे दिन नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NIIs) की जबरदस्त मांग के कारण 23 गुना सब्सक्राइब किया गया। इस आई शेयरों के 1 अक्टूबर को BSE और NSE पर लिस्ट होने की उम्मीद है।

कितना मिला सब्सक्रिप्शन?

कैटेगरी प्रस्तावित/आरक्षित शेयरों की संख्या बोली लगाए गए शेयरों की संख्या कुल सब्सक्रिप्शन (गुना)
योग्य संस्थागत खरीदार (QIBs) 6,50,89,575 1,23,51,30,309 18.98
गैर-संस्थागत निवेशक (NIIs) 5,02,30,380 2,98,89,18,513 59.5
खुदरा व्यक्तिगत निवेशक (RIIs) 11,72,04,220 1,13,81,66,757 9.71
कुल (Total) 23,25,24,175 5,36,22,15,579 23.06

सोर्स: NSE डेटा

Money view IPO GMP

Moneyview IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम (Moneyview IPO GMP) ₹13 था। ₹34 प्रति शेयर के ऊपरी प्राइस बैंड पर, लेटेस्ट GMP से ₹47 की अनुमानित लिस्टिंग कीमत का संकेत मिलता है। अगर GMP बना रहता है और शेयर बताई गई कीमत के आसपास लिस्ट होते हैं, तो इसका मतलब है कि लिस्टिंग पर 38.24% का अनुमानित फायदा हो सकता है। हालांकि, GMP एक अनौपचारिक मार्केट इंडिकेटर है और यह असल लिस्टिंग कीमत या रिटर्न की गारंटी नहीं देता है।

IPO की जानकारी

Moneyview IPO एक बुक-बिल्ट इश्यू है जिसमें ₹750 करोड़ के 22.06 करोड़ शेयरों का फ्रेश इश्यू और ₹341.68 करोड़ के 10.05 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है।

IPO का प्राइस बैंड ₹32–34 प्रति शेयर है, जबकि लॉट साइज 441 शेयरों का है। ऊपरी प्राइस बैंड पर, रिटेल निवेशकों को एक लॉट के लिए कम से कम ₹14,994 निवेश करने होंगे।
फ्रेश इश्यू से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल मुख्य रूप से कंपनी के लेंडिंग बिजनेस को सपोर्ट करने और उसकी सब्सिडियरी को मजबूत करने के लिए किया जाएगा।

Moneyview डिफॉल्ट लॉस गारंटी (DLG) व्यवस्था के तहत लोन बांटने में बढ़ोतरी के लिए ₹325 करोड़ और अपनी मुख्य सब्सिडियरी WFPL में कैपिटल बेस बढ़ाने के लिए ₹250 करोड़ निवेश करने की योजना बना रही है। बाकी रकम का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट कामों के लिए किया जाएगा।

क्या करती है कंपनी?

2014 में बनी Moneyview एक फिनटेक कंपनी है, जो एक डिजिटल प्लेटफॉर्म चलाती है। यह प्लेटफॉर्म पर्सनल लोन, क्रेडिट ट्रैकिंग और फाइनेंशियल मैनेजमेंट सॉल्यूशन जैसी फाइनेंशियल सर्विस देता है। कंपनी उधार लेने वालों की क्रेडिट योग्यता का आकलन करने और लोन मंजूरी में मदद के लिए टेक्नोलॉजी और डेटा एनालिटिक्स का इस्तेमाल करती है।
पर्सनल लोन कंपनी का मुख्य प्रोडक्ट है। Moneyview उन ग्राहकों की क्रेडिट जरूरतों को पूरा करने पर ध्यान देती है जिन्हें वह "मिडिल इंडिया" कहती है।

यह भी पढ़ें- IPO प्राइस से नीचे पहुंचे NSE के शेयर, क्या करना चाहिए खरीदारी? जानिए 3 ब्रोकरेज की राय और टारगेट

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)