सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Mock Trading: आज शनिवार को भी खुला है स्टॉक मार्केट, NSE-BSE पर CAS के चलते हो रही ट्रेडिंग; चेक करें टाइमिंग

Published: Sat, 01 Aug 2026 09:05 AM (IST)

Mock Trading Today: आज शनिवार, 1 अगस्त 2026 को शेयर बाजार में मॉक ट्रेडिंग हो रही है, जिसका उद्देश्य इक्विटी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. शनिवार, 1 अगस्त 2026 को शेयर बाजार में मॉक ट्रेडिंग।

  2. इक्विटी कैश सेगमेंट के नए CAS सिस्टम का परीक्षण।

  3. CAS सिस्टम 3 अगस्त 2026 से होगा लाइव।

नई दिल्ली। Mock Trading Today: शनिवार और रविवार के दिन शेयर बाजार में साप्ताहिक अवकाश होता है। इस दिन NS-BSE बंद रहते हैं। लेकिन आज 1 अगस्त, शनिवार के दिन शेयर बाजार में ट्रेडिंग हो रही है। अब आपके मन में सवाल होगा कि आखिर आज शेयर बाजार क्यों खुला है, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर ट्रेडिंग गतिविधि क्यों चल रही है? आइए जानते हैं कि आखिर आज BSE-NSE क्यों खुले हैं और इनमें किस तरह की ट्रेडिंग हो रही है।

आज भले ही शेयर बाजार खुला है, लेकिन आज मार्केट में मॉक ट्रेडिंग (Mock Trading) हो रही है। मॉक ट्रेडिंग की वजह से भारत के दो सबसे बड़े एक्सचेंज NSE-BSE खुले हैं। मॉक ट्रेडिंग वाले दिन शेयर बाजार में ट्रेडिंग होती है लेकिन यह ट्रेडिंग असली नहीं होती। यह पूरी तरह से बिना पैसों वाली ट्रेडिंग होती है। आइए जानते हैं कि मॉक ट्रेडिंग की टाइमिंग क्या है।

आज इसलिए हो रहा मॉक ट्रेडिंग सेशन का आयोजन

आज यानी शनिवार 1 अगस्त हो रही मॉक ट्रेडिंग सेशन की जानकारी एक्सचेंज ने पहले ही दी थी। NSE ने इस संबंध में एक सर्कुलर जारी किया था। 30 जुलाई को जारी एक सर्कुलर में NSE ने कहा था कि शनिवार को मॉक ट्रेडिंग सेशन का आयोजन किया जाएगा

दरअसल, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने भारतीय शेयर बाजार के ट्रेडिंग सिस्टम में एक महत्वपूर्ण बदलाव की घोषणा की है। NSE जल्द ही इक्विटी कैश सेगमेंट में 'क्लोजिंग ऑक्शन सेशन' (CAS) पेश करने जा रहा है। एक्सचेंज द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार, यह नई व्यवस्था 3 अगस्त, 2026 से लाइव लागू कर दी जाएगी।

इस नए सिस्टम को सुचारू रूप से लागू करने के लिए NSE शनिवार, 1 अगस्त 2026 को एक 'मॉक ट्रेडिंग' (Mock Trading) सेशन आयोजित किया है। इस सत्र का मुख्य उद्देश्य क्लोजिंग ऑक्शन सेशन से जुड़ी नई ट्रेडिंग पद्धतियों का परीक्षण करना है। एक्सचेंज ने सभी सदस्यों को इस मॉक सत्र में सक्रिय रूप से भाग लेने की सलाह दी है ताकि सोमवार से लाइव ट्रेडिंग में कोई तकनीकी समस्या न आए।

NSE ने अपने सर्कुलर में लिखा- "शनिवार, 01 अगस्त 2026 को मॉक ट्रेडिंग – इक्विटी कैश सेगमेंट में क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) शुरू होने से जुड़ी ट्रेडिंग प्रक्रियाओं का लाइव होना - NEAT+ 7.8.9 का नया वर्शन। सभी सदस्यों को ध्यान देना चाहिए कि इक्विटी सेगमेंट में क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) शुरू होने के कारण ट्रेडिंग प्रक्रियाओं में जो बदलाव किए गए हैं, वे 03 अगस्त 2026 से लाइव हो जाएंगे।"

क्या है मॉक ट्रेडिंग सेशन की टाइमिंग

NSE ने अपने सर्कुलर में जानकारी दी कि आज यानी शनिवार 1 अगस्त 2026 को इक्विटी सेगमेंट, इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स सेगमेंट, करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट और कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट के लिए मॉक ट्रेडिंग सेशन का आयोजन है। इस सेशन में आप सभी भाग ले सकते हैं।

Mock Trading Today NSE BSE

सत्र (Session) समय (Primary Site) समय (DR Site)
मॉर्निंग ब्लॉक डील विंडो 07:30 - 07:45 -
प्री-ओपन सत्र 07:45 - 07:53 10:30 - 10:38
नॉर्मल मार्केट ओपन 8:00 10:45
CAS ओपन समय - 11:35
CAS क्लोज समय - 11:45
नॉर्मल मार्केट क्लोज 10:00 11:45

मॉक ट्रेडिंग क्या होती है । What is Mock Trading

मॉक ट्रेडिंग सेशन असल स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग का एक नकली या सिम्युलेटेड वर्जन है। इसमें हिस्सा लेने वाले लोग असली पैसे के बजाय वर्चुअल फंड का इस्तेमाल करके खरीदने और बेचने के ऑर्डर दे सकते हैं। यह बिना किसी फाइनेंशियल रिस्क के लाइव ट्रेडिंग के मुख्य पहलुओं, जैसे ऑर्डर देना, पोर्टफोलियो ट्रैक करना और एग्जीक्यूशन फ्लो को दोहराता है।

भारत में, "मॉक ट्रेडिंग सेशन" शब्द का इस्तेमाल दो अलग-अलग संदर्भों में अलग-अलग मतलब के साथ किया जाता है। NSE और BSE जैसे स्टॉक एक्सचेंज मुख्य रूप से ब्रोकरों और मार्केट में हिस्सा लेने वालों के लिए आधिकारिक सिम्युलेटेड सेशन आयोजित करते हैं, ताकि सिस्टम की तैयारी और ऑपरेशनल प्रक्रियाओं का आकलन किया जा सके। ये सेशन आम लोगों या रिटेल इन्वेस्टर्स के सीखने के लिए नहीं होते हैं।

अलग-अलग सीखने वालों के लिए, मॉक ट्रेडिंग आमतौर पर थर्ड-पार्टी द्वारा उपलब्ध कराए गए वर्चुअल या पेपर ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के जरिए होती है। ये प्लेटफॉर्म लाइव डेटा का इस्तेमाल करके मार्केट की स्थितियों को तो दोहराते हैं, लेकिन एक्सचेंज द्वारा चलाए जाने वाले मॉक ड्रिल से अलग और स्वतंत्र रूप से काम करते हैं।

यह भी पढ़ें- Stock Market New Timing: शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के समय में हुआ बदलाव! नया CAS सिस्टम लागू

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)