सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Maruti Suzuki ने बाजार बंद होने के बाद दिया बड़ा अपडेट, जून से कारें 30000 रुपये तक महंगी; शेयर पर दिखेगी हलचल

Published: Thu, 21 May 2026 07:21 PM (IST)

मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki Share Price) जून 2026 से अपने विभिन्न मॉडलों की कीमतों (Maruti Suzuki Car Price Hike) में ₹30,000 तक की बढ़ोतरी करेगी। 

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया बढ़ती महंगाई और लागत में बढ़ोतरी के कारण जून, 2026 से अपने विभिन्न मॉडल की कीमतों में 30,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करेगी। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसने अपने पूरे मॉडल पोर्टफोलियो में वाहनों की कीमतों में जून से 30,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है।

कंपनी ने कहा, ‘‘पिछले कुछ महीनों से लागत में बढ़ोतरी के प्रभाव को कम करने के लिए कंपनी लागत कटौती उपायों के जरिये लगातार प्रयास कर रही है।"

कंपनी ने कहा कि मुद्रास्फीति का दबाव अब ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है और प्रतिकूल लागत माहौल बना हुआ है। ऐसे में बढ़ी हुई लागत का एक हिस्सा बाजार पर डालना आवश्यक हो गया है, जबकि ग्राहकों पर इसका प्रभाव न्यूनतम रखने का प्रयास जारी रहेगा।

मारुति सुजुकी इंडिया फिलहाल शुरुआती श्रेणी की मारुति सुजुकी एस-प्रेसो से लेकर प्रीमियम यूटिलिटी इनविक्टो बेचती है। इनकी शोरूम कीमत 3.49 लाख रुपये से 28.7 लाख रुपये के बीच है।

कंपनी की स्थापना 1981 में हुई थी। 1982 में भारत सरकार और जापान की सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन (एसएमसी) के बीच एक संयुक्त उद्यम समझौता हुआ और 2002 में कंपनी एसएमसी की सहायक कंपनी बन गई। यह भारत में यात्री वाहन क्षेत्र में अग्रणी कंपनी है। उत्पादन मात्रा और बिक्री के मामले में, कंपनी वर्तमान में एसएमसी की सबसे बड़ी सहायक कंपनी है। एसएमसी के पास वर्तमान में इसकी 56.28% इक्विटी हिस्सेदारी है। कंपनी मुख्य तौर पर मोटर वाहनों, पुर्जों और स्पेयर पार्ट्स का निर्माण, खरीद और बिक्री का काम करती है।

मारुति सुजुकी का शेयर प्राइस अभी ₹13,010 है। वहीं इसका मार्केट कैप ₹4,09,222 करोड़ है।

यह भी पढ़ें- अनिल अग्रवाल की कंपनी ने क्रिटिकल मेटल्स पर लिया बड़ा फैसला, कोबाल्ट से कॉपर तक का उत्पादन होगा दोगुना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।