सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

3:30 बजे के बाद भी होगा शेयर बाजार में कारोबार, शाम 4 से रात 8 बजे तक ट्रेडिंग; इस एक्सचेंज पर हो गई शुरुआत

Published: Mon, 14 Sep 2026 06:02 PM (IST)

दक्षिण कोरिया के शेयर बाजार में अब शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक ट्रेडिंग हो सकेगी। यह नया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. दक्षिण कोरिया में शेयर बाजार का समय बढ़ाया गया।

  2. शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक नया ट्रेडिंग सेशन।

  3. अंतरराष्ट्रीय निवेशकों को आकर्षित करने का मुख्य उद्देश्य।

नई दिल्ली। शेयर बाजार में कारोबार वैसे तो 3:30 बजे खत्म हो जाता है लेकिन अब शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक भी ट्रेडिंग की जा सकेगी। यह सुविधा भारत में नहीं बल्कि साउथ कोरिया के मार्केट में शुरू हो गई है। दरअसल, दक्षिण कोरिया में ट्रेडिंग का समय अब काफी बढ़ गया है। 14 सितंबर से, कोरिया एक्सचेंज (KRX) ने शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक चलने वाला एक नया इवनिंग ट्रेडिंग सेशन शुरू किया है। यह रेगुलर मार्केट के शाम 3:30 बजे बंद होने के ठीक बाद शुरू होता है।

इस बढ़े हुए समय में कोस्पी (Kospi) और कोस्डैक (Kosdaq) के लगभग 2,400 स्टॉक्स शामिल होंगे, यानी असल में पूरा लोकल मार्केट ही इसमें आ जाएगा। इसमें शॉर्ट सेलिंग की भी इजाज़त होगी, हालांकि अभी एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स (ETFs) को इससे बाहर रखा गया है।

क्यों लिया गया ये फैसला?

किसी बड़े एशियाई एक्सचेंज का यह अपने तरह का अनोखा कदम है और इससे यह सवाल उठता है कि दक्षिण कोरिया ऐसा क्यों कर रहा है?

दरअसल, लंबे समय तक चलने वाले इस सेशन से इंटरनेशनल इन्वेस्टर्स को यूरोपियन बिज़नेस आवर्स के दौरान कोरियन स्टॉक्स में ट्रेड करने का मौका मिलेगा, जो पहले 3:30 बजे मार्केट बंद होने के कारण मुमकिन नहीं था। जो मार्केट ज़्यादा विदेशी पैसा आकर्षित करने की कोशिश कर रहा है, उसके लिए यह एक सोच-समझकर किया गया बदलाव है, क्योंकि इससे वे रुकावटें दूर हो जाती हैं जो यूरोपियन डेस्क को रियल-टाइम में कोरियन इक्विटीज़ में ट्रेड करने से रोकती थीं।

ये भी पढ़ें - Paytm से PB Fintech तक, 5 फाइनेंशियल शेयरों पर जेफरीज के बड़े टारगेट; जानिए कहां तक जा सकते हैं भाव?

दुनियाभर के शेयर बाजारों में निवेशकों को आकर्षित करने और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए नए-नए प्रयोग किए जा रहे हैं। हाल ही में भारतीय शेयर बाजार में CAS (क्लोजिंग ऑक्शन सेशन) को लागू किया गया, जिसके तहत इंडेक्स और F&O के कैश सेगमेंट में खरीदारी 3:15 बजे बंद हो जाती है और प्राइस 3:30 बजे सेटल होते हैं। इसके साथ ही F&O में ट्रेड की सुविधा 3:40 तक मिलती है। हालांकि, CAS को लेकर काफी ट्रेडर्स ने अपनी चिंताएं जाहिर की है, जिस मार्केट रेगुलेटर सेबी काम कर रहा है।