Jio Platforms IPO में डबल होगा पैसा, कितना लिस्टिंग गेन संभव? मेगा पब्लिक इश्यू पर मार्केट एक्सपर्ट्स ने दी ये राय
जियो प्लेटफॉर्म्स का 30,213 करोड़ रुपये का आईपीओ पहले घंटे में ही पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। मार्केट एक्सपर्ट ने लिस्टिंग गेन को लेकर अलग-अलग अनुमान जताए हैं।

जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ 23 अक्टूबर को क्लोज होगा।
HighLights
जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ पहले घंटे में ही पूरी तरह सब्सक्राइब।
एक्सपर्ट्स ने 10-20% लिस्टिंग गेन की संभावना जताई।
लॉन्ग टर्म में शेयर प्राइस दोगुना होने का अनुमान।
नई दिल्ली। जियो प्लेटफॉर्म्स (Jio Platforms IPO) का आईपीओ ओपन हो चुका है। 30,213 करोड़ रुपये का यह मेगा पब्लिक इश्यू आज खुलने के पहले घंटे के अंदर ही पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। इसके साथ ही यह अब तक का सबसे तेजी से पूर्ण अभिदान पाने वाला आईपीओ बन गया है। इससे पहले जियो आईपीओ की एंकर बुक 30 गुना सब्सक्राइब हुई थी। रिटेल निवेशक अच्छे लिस्टिंग गेन के लिए इस आईपीओ में पैसा लगा रहे हैं। इस पब्लिक इश्यू पर एक्सपर्ट बुलिश हैं और खरीदी की राय के साथ लिस्टिंग गेन को लेकर अपनी राय जाहिर कर रहे हैं।
जागरण बिजनेस के स्पेशल शो IPO Junction में मार्केट एक्सपर्ट, अविनाश गोरक्षकर ने जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ पर अपनी राय रखी और लिस्टिंग गेन व शेयरों को लेकर फ्यूचर आउटलुक भी दिया।
Jio Platforms में कितना लिस्टिंग गेन संभव?
अविनाश गोरक्षकर ने जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को लेकर कहा कि इस मेगा पब्लिक इश्यू में सिर्फ लिस्टिंग गेन के लिए नहीं बल्कि लॉन्ग टर्म के लिए पैसा लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लिस्टिंग 10-15 फीसदी के प्रीमियम पर हो सकती है लेकिन लॉन्ग टर्म में यह शेयर अच्छा रिटर्न देगा। अविनाश गोरक्षकर की मानें तो अगले 3 सालों में जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयरों की कीमतों दोगुना हो सकती है।
अन्य एक्सपर्ट्स की क्या राय?
वहीं, जियो के आईपीओ और लिस्टिंग गेन को लेकर अन्य एक्सपर्ट्स ने भी अपनी राय दी है। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, चोला सिक्योरिटीज में इक्विटी और डेरिवेटिव रिसर्च के हेड, धर्मेश कांत ने कहा कि उन्हें इस इश्यू के 15-20% के प्रीमियम पर लिस्ट होने की उम्मीद है। उन्होंने निवेशकों को टेलीकॉम सेक्टर में निवेश के लिए जियो और भारती एयरटेल, दोनों पर विचार करने की सलाह दी। जियो 28 अक्टूबर को NSE और BSE, दोनों पर लिस्ट होने वाला है।
JIO Platforms IPO से जुड़ी डिटेल
- यह पब्लिक इश्यू 21 अक्टूबर यानी आज से ओपन हो चुका है और 23 अक्टूबर 2026 को क्लोज होगा। सुबह 9 से शाम 7 बजे तक आवेदन किए जा सकेंगे।
- जियो आईपीओ का इश्यू साइज 30,213 करोड़ रुपये है। इस रकम के साथ यह भारत में अब तक का सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू है।
- प्राइस बैंड: ₹1,065 से ₹1,119 प्रति शेयर है और लॉट साइज 12 शेयरों का है। यानी अपर प्राइस बैंड के हिसाब से एक लॉट के लिए 13428 रुपये का निवेश करना होगा।
ये भी पढ़ें - ₹1 लाख से भी नीचे आ जाएगा सोना! बैंक ऑफ अमेरिका का दावा- गिरावट अभी थमी नहीं; BofA ने क्यों जारी किए नए टारगेट?
जियो आईपीओ की और खास बात यह है कि यह पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है। इसका मतलब है कि प्रमोटर्स अपना हिस्सा नहीं बेच रहे हैं, बल्कि इस आईपीओ का सारा पैसा सीधे कंपनी को मिलेगा जिसका इस्तेमाल वह अपने कर्ज को कम करने और नेटवर्क को मजबूत करने में करेगी।
