सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Airtel Share Price: जियो के आते ही गिरा था एयरटेल का शेयर, फिर भी ब्रोकरेज फर्म्स ने क्यों दी 'Buy' की रेटिंग?

Published: Thu, 29 Oct 2026 11:43 AM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2026 12:01 PM (IST)

Jio vs Airtel Share Price: जियो प्लेटफॉर्म्स ने शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री की, 21% से अधिक का मुनाफा दिया ...और पढ़ें

Airtel Share Price: जियो के आते ही गिरा था एयरटेल का शेयर, फिर भी ब्रोकरेज फर्म्स ने क्यों दी 'Buy' की रेटिंग?

Airtel Share Price: जियो के आते ही गिरा था एयरटेल का शेयर, फिर भी ब्रोकरेज फर्म्स ने क्यों दी 'Buy' की रेटिंग?

HighLights

  1. जियो आईपीओ ने 21% से अधिक का मुनाफा दिया।

  2. मार्केट कैप में जियो ने भारती एयरटेल को पीछे छोड़ा।

  3. ब्रोकरेज फर्म्स ने एयरटेल पर 'Buy' रेटिंग रखी।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। बुधवार, 28 अक्टूबर को अंबानी की जियो प्लेटफॉर्म्स (Jio IPO Listing) ने शेयर मार्केट में धमाकेदार एंट्री की और निवेशकों को 21% से ज्यादा का फायदा करवाया। वहीं लिस्ट होने के बाद शेयर में तेजी देखी गई और खबर लिखे जाने तक इस शेयर का प्राइस 3.17% चढ़कर ₹1462.50 पर पहुंच गया। इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही जिओ ने मार्केट कैप के मामले में भारती एयरटेल (Bharti Airtel Share Price) को पीछे छोड़ दिया है। आइए जानते हैं दोनों शेयरों का हाल क्या है।

निवेशकों को कितना हुआ फायदा?

जियो आईपीओ को निवेशकों से जबरदस्त प्यार मिला और ये 22 गुना ओवरसक्राइब हुआ था। जियो की लिस्टिंग से उन निवेशकों को मुनाफा हुआ, जिन्हें IPO में शेयर मिले थे। एक रिटेल निवेशक, जिसने कम से कम 12 शेयरों का लॉट लिया था, उसे ₹13,430 के निवेश पर इश्यू प्राइस के मुकाबले ₹3,600 का फायदा हुआ। वहीं, जिन्हें शेयरहोल्डर कैटेगरी के तहत 23 शेयर मिले थे, उन्हें ₹25,800 के निवेश पर लगभग ₹6,900 का मुनाफा हुआ। ₹1,358 की लिस्टिंग कीमत पर, 12 शेयरों के लॉट पर ₹2,868 और 23 शेयरों के लॉट पर ₹5,497 का फायदा हुआ।

भारती एयरटेल को छोड़ा पीछे

मार्केट कैप की बात करें तो आईपीओ आने के बाद मार्केट कैप के लिहाज से जियो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई, जिसका मार्केट कैप ₹13,05,380 करोड़ हो गया। वहीं भारती एयरटेल की बात करें तो जियो के आने के बाद ये तीसरे स्थान पर आ गई और इसका मार्केट कैप ₹12,15,712 करोड़ हो गया। यानी कि एक ही दिन में जियो ने एयरटेल को भी पीछे छोड़ दिया।

क्या है एयरटेल के शेयर का हाल?

एयरटेल के शेयर ही बात करें तो खबर लिखे जाने तक शेयर ₹1,963.70 पर ट्रेड करता हुआ नजर आया। आज इसके 0.80 फीसदी की तेजी अभी तक देखी गई। वहीं अगर बुधवार यानी कि 28 अक्टूबर की बात करें तो इस दिन शेयर में 1.55% की गिरावट देखी और शेयर ₹1,948.10 पर बंद हुआ था।

हालांकि Nomura और Jefferies जैसे कई बड़ी ब्रोकरेज फर्म्स ने एयरटेल के शेयर पर 'Buy' (खरीदारी) की रेटिंग बरकरार रखी है। उनका मानना है कि शॉर्ट-टर्म में जियो की लिस्टिंग से भले ही हलचल मची हो, लेकिन डिजिटल सर्विसेज, 4G/5G विस्तार और मजबूत नेटवर्क के दम पर एयरटेल लॉन्ग-टर्म निवेशकों के लिए एक शानदार विकल्प बना हुआ है।

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी ब्रोकरेज फर्म की रिपोर्ट और एक्सपर्ट की राय पर आधारित है, यह किसी भी तरह से निवेश की सलाह नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

ये भी पढ़ें: DA Hike के बाद बढ़कर आएगी सैलरी, SIP-PPF-FD में से समझें कहां निवेश से मिलेगा ज्यादा रिटर्न?