सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

DA Hike के बाद बढ़कर आएगी सैलरी, SIP-PPF-FD में से समझें कहां निवेश से मिलेगा ज्यादा रिटर्न?

Published: Thu, 29 Oct 2026 10:50 AM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2026 11:01 AM (IST)

SIP vs PPF vs FD: सरकारी कर्मचारियों के लिए डीए बढ़ोतरी के बाद यह लेख म्यूचुअल फंड, बैंक एफडी, पोस्ट ...और पढ़ें

DA Hike के बाद बढ़कर आएगी सैलरी, SIP-PPF-FD में से समझें कहां निवेश से मिलेगा ज्यादा रिटर्न

DA Hike के बाद बढ़कर आएगी सैलरी, SIP-PPF-FD में से समझें कहां निवेश से मिलेगा ज्यादा रिटर्न

HighLights

  1. सरकारी कर्मचारियों के लिए डीए बढ़ोतरी के बाद निवेश के अवसर।

  2. म्यूचुअल फंड, बैंक एफडी, पीपीएफ के रिटर्न की विस्तृत तुलना।

  3. जोखिम और अवधि के आधार पर सही निवेश विकल्प चुनें।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए दीवाली से पहले डीए (DA Hike 2026) में बढ़ोतरी की एलान किया। जिसके बाद सरकारी कर्मचारियों के लिए कुल डीए 63% हो गया है। वहीं कुछ कर्मचारियों के लिए पहले ही सरकार दीवाली बोनस (Diwali Bonus) का भी एलान कर चुकी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि अगर कोई दीवाली के मौके पर निवेश के बारे में सोच रहा है तो उसके लिए म्यूचुअल फंड, बैंक एफडी, पोस्ट ऑफिस एफडी और पीपीएफ स्कीम (SIP vs PPF vs FD) में से क्या बेस्ट होगा।

कहां मिलेगा कितना रिटर्न?

आप नीचे दी गई टेबल के जरिए समझ सकते हैं कि अलग-अलग निवेश की रकम के लिए कितना-कितना रिटर्न मिल सकता है-

निवेश का विकल्प निवेश राशि (₹) अवधि ब्याज दर अनुमानित ब्याज (₹) कुल मेच्योरिटी वैल्यू (₹)
म्यूचुअल फंड ₹20,000 5 साल 12% p.a. ₹15,246.83 ₹35,246.83
  ₹50,000 5 साल 12% p.a. ₹38,117.08 ₹88,117.08
  ₹80,000 5 साल 12% p.a. ₹60,987.33 ₹1.40 लाख से अधिक
  ₹1,00,000 5 साल 12% p.a. ₹76,234.17 ₹1.76 लाख से अधिक
बैंक FD ₹20,000 3 साल 6.40% p.a. ₹4,091.00 ₹24,091.00
  ₹50,000 3 साल 6.40% p.a. ₹10,227.51 ₹60,227.51
  ₹80,000 3 साल 6.40% p.a. ₹16,364.01 ₹96,364.01
  ₹1,00,000 3 साल 6.40% p.a. ₹20,455.01 ₹1.20 लाख से अधिक
पोस्ट ऑफिस FD ₹20,000 5 साल 7.50% p.a. ₹8,712.59 ₹28,712.59
  ₹50,000 5 साल 7.50% p.a. ₹21,781.47 ₹71,781.47
  ₹80,000 5 साल 7.50% p.a. ₹34,850.35 ₹1.14 लाख से अधिक
  ₹1,00,000 5 साल 7.50% p.a. ₹43,562.93 ₹1.43 लाख से अधिक
PPF ₹20,000 1 साल 7.10% p.a. ₹1,420.00 ₹21,420.00
  ₹50,000 1 साल 7.10% p.a. ₹3,550.00 ₹53,550.00
  ₹80,000 1 साल 7.10% p.a. ₹5,680.00 ₹85,680.00
  ₹1,00,000 1 साल 7.10% p.a. ₹7,100.00 ₹1.07 लाख से अधिक

किसके लिए क्या सही?

अगर आप लंबे समय के लिए निवेश करना चाहते हैं तो म्यूचुअल फंड में एसआईपी या लमसम बढ़िया ऑप्शन है, क्योंकि यहां जितने लंबे समय तक इनवेस्टेड रहेंगे उतना ज्यादा कंपाउंडिंग का फायदा मिलेगा। वहीं जो लोग बाजार का जोखिम नहीं उठाना चाहते हैं, वो एफडी या फिर पीपीएफ जैसी स्कीम्स में निवेश कर सकते हैं।

Disclaimer: निवेश के बारे में यहां दी गई जानकारी किसी तरह की सलाह नहीं है। कहीं भी निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें: SBI कार्ड होल्डर्स के लिए बुरी खबर! 1 दिसंबर से फ्यूल और ट्रांसपोर्टेशन खर्च पर लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज, बिगड़ेगा बजट!