सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jio IPO GMP: सब्सक्रिप्शन खुलने की तारीख का एलान होते ही धड़ाम हुआ जियो का जीएमपी, दांव लगाने पर होगा नुकसान?

Published: Wed, 14 Oct 2026 08:37 PM (IST)

जियो आईपीओ की सब्सक्रिप्शन तारीखों की घोषणा और RHP फाइलिंग के बाद इसके ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) में गिरावट दर्ज ...और पढ़ें

Jio IPO सब्सक्रिप्शन 21 अक्टूबर से शुरू होगा।

Jio IPO सब्सक्रिप्शन 21 अक्टूबर से शुरू होगा।

HighLights

  1. Jio IPO सब्सक्रिप्शन 21 अक्टूबर से शुरू होगा।

  2. RHP फाइलिंग के बाद जियो के GMP में गिरावट।

  3. अभी प्राइस बैंड और वैल्यूएशन का एलान नहीं।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारत के दूसरे सबसे बड़े अरबपति मुकेश अंबानी के जियो आईपीओ के सब्सक्रिप्शन खुलने की तारीख आ गई है। कंपनी ने आज RHP यानी रेड हायरिंग प्रॉस्पेक्टस फाइल कर दिया है। इसमें आईपीओ से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। RHP फाइल करने के बाद ही जियो का जीएमपी धड़ाम हुआ। इसमें थोड़ी गिरावट देखी गई। इसी तरह एनएसई आईपीओ के साथ हुआ था। जैसे-जैसे सब्सक्रिप्शन की तारीख नजदीक आ रही थी, एनएसई का जीएमपी नीचे होते चला गया। उसी तरह अब जियो के साथ दिख रहा है। आरएसपी फाइल होते ही इसके जीएमपी में गिरावट देखी गई।

जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (JIO IPO) का आईपीओ का सब्सक्रिप्शन 21 अक्टूबर को खुलेगा और 23 अक्टूबर, 2026 को बंद होगा। प्रस्तावित IPO में 27 करोड़ तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जिनमें से हर एक की फेस वैल्यू ₹10 होगी।

कितना हो गया JIO IPO का जीएमपी

निवेशकों को जियो आईपीओ के खुलने का इंतजार लंबे समय से था। अब यह इंतजार खत्म हो गया है और इसी बीच इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम में भी गिरावट देखी गई। जीएमपी बताने वाली वेबसाइट इनवेस्टोग्रेन के अनुसार शाम 7 बजे जियो का जीएमपी 200 रुपये था। वहीं, इससे एक दिन पहले इसका जीएमपी 218 रुपये था।

ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) वह कीमत है जिस पर किसी IPO की लिस्टिंग से पहले अनौपचारिक/अनियंत्रित ग्रे मार्केट में ट्रेडिंग होती है। GMP से पता चलता है कि लिस्टिंग के दिन किसी खास कंपनी के IPO का प्रदर्शन कैसा हो सकता है।  इसका यह मतलब नहीं कि जीएमपी जितना होगा उतने पर ही कोई आईपीओ लिस्ट होगा।

अभी प्राइस बैंड का नहीं हुआ एलान

कंपनी ने अपनी घोषणा में प्राइस बैंड, कम से कम निवेश की रकम या उस वैल्यूएशन का खुलासा नहीं किया है जिस पर शेयर ऑफर किए जाएंगे। ऑफर का आकलन करने वाले निवेशकों के लिए ये जानकारियां अहम होंगी।

ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस और SEBI की टिप्पणियों के बाद, RHP फाइलिंग IPO प्रक्रिया में एक अहम कदम है। इश्यू की अंतिम शर्तें और अन्य जानकारियां संबंधित ऑफर डॉक्यूमेंट्स के ज़रिए उपलब्ध होंगी।

यह भी पढ़ें- मोदी कैबिनेट ने 62 साल पुराने बैंक को बेचने की दी मंजूरी, भारत में जन्मा कनाडाई अरबपति बनेगा नया मालिक

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार और IPO की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)