सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jio IPO खुलने से पहले लूट! एंकर निवेशकों ने लगाई ₹2.5 लाख करोड़ की बोली, GMP अब तक के हाई पर

Published: Mon, 19 Oct 2026 05:35 PM (IST)

JIO IPO GMP: रिलायंस की डिजिटल इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को एंकर निवेशकों से रिकॉर्ड ₹2.5 लाख करोड़ की ...और पढ़ें

Jio IPO में खुलने से पहले लूट, एंकर निवेशकों ने लगाई ₹2.5 लाख करोड़ की बोली; LIC से लेकर विदेशी दिग्गजों ने खेला दांव

Jio IPO में खुलने से पहले लूट, एंकर निवेशकों ने लगाई ₹2.5 लाख करोड़ की बोली; LIC से लेकर विदेशी दिग्गजों ने खेला दांव

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| Jio IPO Date: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स का बहुप्रतीक्षित आईपीओ (Jio IPO) इतिहास रचने जा रहा है। रिटेल निवेशकों के लिए खुलने से पहले ही इसके एंकर बुक को छप्परफाड़ रिस्पॉन्स मिला है।

सूत्रों के मुताबिक, सोमवार को जियो के एंकर निवेशकों की ओर से करीब 2.5 लाख करोड़ रुपए की भारी-भरकम डिमांड आई है। यह भारतीय शेयर बाजार के इतिहास में पहली बार है जब किसी आईपीओ ने इतनी बड़ी एंकर डिमांड हासिल की है।

इसी के साथ, जियो आईपीओ का जीएमपी (Jio IPO GMP) 19 अक्टूबर को ₹250 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। जबकि इसका न्यूनतम जीएमपी 3 अक्टूबर को ₹125 दर्ज किया गया था।

30 गुना ज्यादा बोलियां

जियो प्लेटफॉर्म्स ने एंकर निवेशकों के लिए 8,110 करोड़ रुपए का साइज (Anchor Book) तय किया था, लेकिन इसके मुकाबले 30 गुना से ज्यादा की बोलियां प्राप्त हुई हैं। इस एंकर बुक में दुनिया के सबसे बड़े एसेट मैनेजर्स, सॉवरेन वेल्थ फंड्स, पेंशन फंड्स और घरेलू संस्थागत निवेशकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है।

विदेशी निवेशक: ग्लोबल दिग्गजों में ब्लैकरॉक, फिडेलिटी, जेपी मॉर्गन एसेट मैनेजमेंट, फ्रैंकलिन टेम्पलटन और कैपिटल ग्रुप शामिल हैं। वहीं, सिंगापुर (GIC), अबू धाबी और कतर के सरकारी निवेश फंड्स ने भी भारी डिमांड दिखाई है।

घरेलू निवेशक: भारत के टॉप-10 म्यूचुअल फंड्स (SBI, ICICI प्रूडेंशियल, HDFC, कोटक, निप्पॉन इंडिया आदि) के साथ-साथ LIC, HDFC लाइफ और SBI लाइफ जैसी बड़ी बीमा और पेंशन कंपनियों ने भी इसमें जमकर पैसा लगाया है।

यह भी पढ़ें- धीरूभाई अंबानी के हाथ आकर भी कैसे निकल गई L&T? बनाना चाहते थे रिलायंस की सबसे बड़ी कंपनी; एलएडंटी की पूरी कहानी

कब खुल रहा IPO, क्या हैं डिटेल्स?

जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ 21 अक्टूबर को खुलेगा और 23 अक्टूबर को बंद होगा। रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 2025 की एजीएम में इस आईपीओ का ऐलान किया था।

  • कंपनी इसमें 10 रुपए फेस वैल्यू वाले 27 करोड़ (270 मिलियन) इक्विटी शेयर पेश कर रही है।
  • इसमें से 500 करोड़ रुपए के शेयर योग्य कर्मचारियों के लिए रिजर्व हैं।
  • 2,500 करोड़ रुपए के शेयर रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के मौजूदा योग्य शेयरधारकों के लिए रिजर्व रखे गए हैं।

जियो प्लेटफॉर्म्स का दबदबा

जियो प्लेटफॉर्म्स, रिलायंस के टेलीकॉम और डिजिटल बिजनेस का मुख्य घर है। 50 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स वाली 'रिलायंस जियो इन्फोकॉम' भी इसी के अंतर्गत आती है, जो कंपनी के कुल रेवेन्यू का लगभग 90% हिस्सा लाती है। कंपनी अब अपने टेलीकॉम कारोबार के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्लाउड सर्विस और एंटरप्राइज तकनीक के विस्तार पर भी फोकस कर रही है।

यह भी पढ़ें- कश्मीरी पंडित ने 29 की उम्र में बनाया सबसे बड़ा अमोनिया प्लांट, पिता की मौत से टूटे; फिर पत्नी के सहारे बने ऑस्ट्रेलिया के अरबपति