सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ITC Hotels Share: आईटीसी होटल्स के शेयरों में तेजी, Q2 रिजल्ट के बाद ब्रोकरेज ने दिए नए टारगेट

Published: Tue, 27 Oct 2026 11:45 AM (IST)

ITC होटल्स के शेयरों में Q2 नतीजों और ब्रोकरेज फर्म जेफरीज की 'BUY' रेटिंग के बाद लगभग 5% की तेजी ...और पढ़ें

आईटीसी होटल्स के शेयरों में उछाल (Image Credit - ITC Hotels)

आईटीसी होटल्स के शेयरों में उछाल (Image Credit - ITC Hotels)

HighLights

  1. ITC होटल्स के शेयर Q2 नतीजों के बाद 5% उछले।

  2. जेफरीज ने 'BUY' रेटिंग और ₹220 का लक्ष्य दिया।

  3. कंपनी का Q2 मुनाफा 51.4% बढ़कर ₹201 करोड़ हुआ।

नई दिल्ली। शेयर बाजार में आज चुनिंदा शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है और इस लिस्ट में आईटीसी होटल्स (ITC Hotels Share Price) के शेयरों का नाम भी शामिल है। दरअसल, आईटीसी होटल्स के शेयरों में यह तेजी Q2 रिजल्ट और ब्रोकरेज फर्म जेफरीज द्वारा 'BUY' (खरीदने की सलाह) रेटिंग बरकरार रखने और 220 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय करने के बाद आई है।

ITC होटल्स के शेयरों में लगभग 5% की तेजी आई। हालांकि, सुबह 11:30 बजे तक यह शेयर ऊपरी स्तरों से फिसलकर 2 फीसदी की तेजी के साथ 167.37 पर कारोबार कर रहा था। आईटीसी होटल्स के शेयर 169 रुपये के लेवल पर ओपन हुए और शुरुआती कारोबार में 174 रुपये के स्तर पर पहुंच गए।

जेफरीज की BUY कॉल

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म 'जेफरीज' ने बताया कि ITC होटल्स का Q2 (दूसरी तिमाही) का प्रदर्शन काफी मजबूत रहा है। कंपनी का कंसोलिडेटेड EBITDA सालाना आधार पर 37% बढ़ा, जो अनुमानों से 12% अधिक है। श्रीलंका की प्रॉपर्टीज को छोड़कर, होटल रेवेन्यू और EBITDA में क्रमशः 17% और 28% की वृद्धि हुई, जबकि मार्जिन में 270 बेसिस पॉइंट्स का विस्तार हुआ। प्रति उपलब्ध कमरा रेवेन्यू (RevPAR) सालाना आधार पर 21% बढ़ा, और मैनेजमेंट फीस में 25% की बढ़ोतरी हुई।

ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल ने इस शेयर पर 'बाय' (खरीदने) की सलाह बरकरार रखी है, लेकिन 12 महीने के टारगेट प्राइस को थोड़ा बढ़ाकर ₹225 से ₹235 कर दिया है।

कैसे रहे Q2 रिजल्ट?

  • Q2 में कंपनी का कंसोलिडेटेड प्रॉफिट सालाना आधार पर 51.4% बढ़कर 133 करोड़ रुपये से 201 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान राजस्व 25.6% बढ़कर 1,054 करोड़ रुपये हो गया।
  • EBITDA 37.3% बढ़कर 337 करोड़ रुपये रहा, जिससे मार्जिन लगभग 270 बेसिस पॉइंट्स बढ़कर 29.3% से 32% हो गया। होटल सेगमेंट का मुनाफा 46.4% बढ़ा, जबकि इसके राजस्व में 17.4% की वृद्धि हुई।
  • होटल सेगमेंट का रेवेन्यू 966 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 823 करोड़ रुपये था; वहीं, इस सेगमेंट का प्रॉफिट 141 करोड़ रुपये से बढ़कर 206 करोड़ रुपये हो गया। 

ये भी पढ़ें - टाटा मोटर्स का बड़ा धमाका: ₹42500 करोड़ के महा-सौदे में इटली को इवेको ग्रुप को बनाएगी अपना; विदेश में फिर बजेगा डंका

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी ब्रोकरेज फर्म की रिपोर्ट और एक्सपर्ट की राय पर आधारित है, यह किसी भी तरह से निवेश की सलाह नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)