ITC का डबल धमाल! खरीद ली इनोवेटिव फूड प्रोडक्ट्स कंपनी; अब IT सर्विस फर्म पर नजर
आईटीसी लिमिटेड ने स्प्राउटलाइफ फूड्स में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 100% कर दी है, जिससे यह उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक ...और पढ़ें

HighLights
आईटीसी ने स्प्राउटलाइफ फूड्स में 100% हिस्सेदारी खरीदी
यह अधिग्रहण ₹645 करोड़ में नकद सौदे के तहत हुआ
आईटीसी इन्फोटेक हैप्पिएस्ट माइंड्स में 22% हिस्सेदारी लेगी
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आईटीसी लिमिटेड ने स्प्राउटलाइफ फूड्स में बाकी हिस्सेदारी लगभग ₹645 करोड़ में खरीद ली है, जिससे कंपनी में उसकी हिस्सेदारी 100% हो गई है। आईटीसी ने सेकेंडरी खरीद के जरिए स्प्राउटलाइफ के 13,445 इक्विटी शेयर खरीदे और यह ट्रांजैक्शन कैश डील में पूरी हुई है।
इस डील के बाद, स्प्राउटलाइफ 28 सितंबर, 2026 से ITC की फुली सब्सिडियरी कंपनी बन गई है। आईटीसी की इस कंपनी में हिस्सेदारी लगभग 47.50% से बढ़कर 100% हो गई है।
क्या करती है स्प्राउटलाइफ?
स्प्राउटलाइफ नए और इनोवेटिव फूड प्रोडक्ट्स इंडस्ट्री में काम करती है। आईटीसी ने कहा कि यह डील फूड सेगमेंट में अपने फ्यूचर के लिए तैयार पोर्टफोलियो को बढ़ाने की उसकी रणनीति का हिस्सा है। कंपनी ने कहा कि यह ट्रांजैक्शन किसी रिलेटेड पार्टी के साथ नहीं है और इसके लिए किसी सरकारी या रेगुलेटरी मंजूरी की जरूरत नहीं थी।
एक और कंपनी पर आईटीसी की नजर
आईटीसी ने स्प्राउटलाइफ का अधिग्रहण ऐसे समय पर किया है, जब ये टेक्नोलॉजी सेक्टर में एक और बड़ी डील करने की कोशिश कर रही है। गौरतलब है कि 31 अगस्त को ITC ने कहा था कि इसकी टेक्नोलॉजी यूनिट आईटीसी इन्फोटेक, हैप्पिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज में इसके प्रमोटर ग्रुप (जिसमें फाउंडर अशोक सूटा और अशोक सूटा मेडिकल रिसर्च एलएलपी शामिल हैं) से 22.106% हिस्सेदारी खरीदने के लिए सहमत हो गई है।
इस डील के तहत दो किश्तों में Happiest Minds के 3.37 करोड़ शेयर खरीदे जाएंगे। पहली किश्त में 1.68 करोड़ शेयर (यानी कंपनी का 11%) ₹390 प्रति शेयर के हिसाब से ₹653.25 करोड़ में खरीदे जाएंगे। दूसरी किश्त में 1.69 करोड़ शेयर (यानी 11.106%) ₹400 प्रति शेयर के हिसाब से ₹676.47 करोड़ में खरीदे जाएंगे।
अधिग्रहण के बाद होगा विलय
इस अधिग्रहण के बाद Happiest Minds का ITC Infotech में विलय किया जाएगा। यह विलय कानूनी, शेयरहोल्डर और रेगुलेटरी मंजूरी पर निर्भर करेगा। इस प्रस्तावित ट्रांजैक्शन को ITC बोर्ड ने भी मंजूरी दे दी है।
28 सितंबर को NSE पर ITC के शेयर 1.06% गिरकर ₹266.15 पर बंद हुए।
ये भी पढ़ें - भारत का Essar ग्रुप बनाएगा US में सबसे बड़ा स्टील प्लांट, सालाना 1 करोड़ टन का होगा प्रोडक्शन
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
