सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Innovision Share Price: जिसका डर था वही हुआ, सिर पकड़ने लगे निवेशक, कितना हुआ नुकसान

Published: Mon, 23 Mar 2026 10:08 AM (IST)

IPO News: इनोविजन आईपीओ की लिस्टिंग (Innovision Share Price) काफी खराब रही। ग्रे मार्केट (IPO GMP) में कमजोर प्रदर्शन के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. इनोविजन आईपीओ 9.88% डिस्काउंट पर लिस्ट हुआ।

  2. प्रति शेयर निवेशकों को ₹51.30 का नुकसान हुआ।

  3. कुल ₹1385.1 का घाटा प्रति लॉट हुआ।

IPO News: इनोविजन आईपीओ ग्रे मार्केट (IPO GMP) में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर रहा था। जिसकी वजह से निवेशक इसमें पैसा लगाने से बच रहे थे। क्योंकि निवेशकों को डर था कि इसकी लिस्टिंग खास नहीं रहेगी। ऐसा हुआ भी, इनोविजन आईपीओ की लिस्टिंग (Innovision Share Price) लगभग 10 फीसदी के डिस्काउंट पर हुई है। सबसे पहले जानते हैं कि निवेशकों को इसकी लिस्टिंग से कितना नुकसान हुआ है?

Innovision Share Price: कितना हुआ निवेशकों को नुकसान?

इनोविजन की लिस्टिंग 9.88 फीसदी डिस्काउंट पर हुई है। इसके एक शेयर पर निवेशकों को 51.30 रुपये का नुकसान हुआ। इसका लॉट साइज 27 शेयर्स का था। इसका मतलब है कि निवेशकों को कुल 1385.1 रुपये का नुकसान हुआ। 

Innovision Share Price कितना है?

लिस्टिंग के बाद से इसके एक शेयर में लगभग 82 रुपये की गिरावट आ चुकी है। इस समय 1 शेयर का दाम 385.20 रुपये चल रहा है। इसकी लिस्टिंग 467.70 रुपये प्रति शेयर पर हुई। जबकि इसका इश्यू प्राइस 519 रुपये प्रति शेयर था। इसका मतलब है कि इसके एक शेयर को खरीदने के लिए निवेशकों ने 519 रुपये निवेश किए। 

लिस्टिंग के बाद भी इसके शेयर में तूफानी गिरावट दर्ज की जा रही है। इसमें लगातार गिरावट जारी है। 

राजपुताना ने भी नहीं दिया मुनाफा

इनोविजन के आसपास राजपुताना आईपीओ की भी प्राइमरी मार्केट में एंट्री हुई। राजपुताना का जीएमपी भी काफी अच्छा दर्ज किया गया था। यह भी कह सकते हैं कि राजपुताना का आईपीओ ग्रे मार्केट में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा था। लेकिन इसकी लिस्टिंग भी खास नहीं रही। इसकी लिस्टिंग से न निवेशकों को मुनाफा मिला है और न ही उन्हें कोई नुकसान हुआ।

हालांकि लिस्टिंग के बाद इसके शेयर में भी लगातार गिरावट आई, जिससे निवेशकों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। 

(डिस्क्लेमर: यहां IPO पर दी गयी जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। शेयर बाजार में जोखिम हो सकता है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)