भारत के सबसे महंगे शेयर में एक साल से गिरावट, ₹41000 से ज्यादा टूटा भाव; कभी गुब्बारे बनाती थी ये कंपनी
भारतीय शेयर बाजार में लिस्टेड एमआरएफ का शेयर पिछले एक साल में 41,510 रुपये से अधिक टूट गया है और ...और पढ़ें

एआईस जनरेटेड सांकेतिक तस्वीर
HighLights
एमआरएफ का शेयर एक साल में 41,510 रुपये से अधिक गिरा।
इस साल अब तक शेयर में 20 फीसदी की गिरावट।
अक्टूबर 2025 के उच्च स्तर से लगातार गिरावट जारी है।
नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार में लिस्टेड सबसे महंगे स्टॉक (Indias Most Expensive Share) में लगातार गिरावट हावी है और पिछले साल अक्टूबर से लेकर अब तक इस शेयर का भाव 41510 रुपये टूट गया है। यह शेयर इस साल अब तक 20 फीसदी की गिरावट दिखा चुका है। दरअसल, एमआरएफ (MRF Share Price) के शेयरों में गिरावट का सिलसिला जारी है और 9 अक्टूबर को भी जहां मार्केट तेजी के साथ बंद हुए तो यह स्टॉक हल्की गिरावट के साथ क्लोज हुआ।
एमआरएफ के शेयर शुक्रवार को 122900 रुपये के स्तर पर खुले और 121870 रुपये का निचला स्तर छूकर 122090 रुपये पर बंद हुए। पिछले तीन दिनों से इस काउंटर में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।
अक्टूबर 2025 में लगाया था ऑल टाइम हाई
एमआरएफ के शेयरों ने अक्टूबर 2025 में 163600 रुपये का हाई लगाया था और उस समय एक महीने के अंदर शेयर ने 8 फीसदी रिटर्न दिया था और 146600 पर ओपन होकर 163600 रुपये का स्तर छुआ था। लेकिन, अक्टूबर 2025 के बाद से ही इस शेयर में गिरावट का सिलसिला शुरू हुआ और अब तक जारी है।

चार्ट क्रेडिट - ट्रेडिंग व्यू
2026 में दिखाई बड़ी गिरावट
एमआरएफ के शेयरों ने इस साल की शुरुआत में बड़ी गिरावट दिखाई और यह शेयर जनवरी में 13 फीसदी से ज्यादा टूट गया। इसके बाद मार्च में भी शेयर 9 फीसदी टूटे और उसके बाद सितंबर में 6 फीसदी करेक्ट हुए हैं।
क्या है MRF का कारोबार?
एमआरएफ यानी मद्रास रबर फैक्ट्री, भारत की दिग्गज टायर कंपनी है, जिसका मार्केट कैप 51000 करोड़ से ज्यादा है। 1946 में के.एम. मैमेन मपिल्लई ने चेन्नई में एक छोटी सी खिलौने और गुब्बारे बनाने वाली फैक्ट्री के रूप में इसकी स्थापना की थी।
ये भी पढ़ें - गिरावट से डरें नहीं, एंट्री का अच्छा मौका, 50% रिटर्न की संभावना; दिग्गज फंड मैनेजर ने आंकड़ों के साथ किया ये दावा
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
