Stock to watch today: शेयर बाजार में कल की तेजी पर आज लगेगा ब्रेक, किन-किन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर?
Stock Market Outlook Today 30 October: शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में सुस्त शुरुआत की उम्मीद है, वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से निवेशकों में चिंता है।

शेयर बाजार में कल की तेजी पर आज लगेगा ब्रेक
HighLights
भारतीय शेयर बाजार में आज सुस्त शुरुआत की संभावना।
कमजोर वैश्विक संकेत और कच्चे तेल की कीमतें चिंता का कारण।
कोल इंडिया, इंडिगो सहित कई कंपनियों के नतीजे फोकस में।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार, 30 अक्टूबर को कारोबार की शुरुआत सुस्त रहने के संकेत मिल रहे हैं। गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी में 1% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली थी, लेकिन कमजोर ग्लोबल संकेतों और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। GIFT Nifty भी सपाट शुरुआत का संकेत दे रहा है। वहीं, दूसरी ओर Coal India, Trent, IndiGo, Blue Star और Vedanta Power समेत कई शेयरों में कंपनियों के तिमाही नतीजों और बड़ी कारोबारी गतिविधियों के चलते हलचल देखने को मिल सकती है।
बाजार की चाल कैसी रहेगी?
गुरुवार को BSE Sensex 905.01 अंक यानी 1.24% की तेजी के साथ 74,151.04 पर बंद हुआ। वहीं NSE Nifty 237.90 अंक यानी 1.05% चढ़कर 22,936.75 पर पहुंच गया। बैंकिंग, FMCG और IT शेयरों में खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिला।
ग्लोबल बाजारों की बात करें तो एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख है। दक्षिण कोरिया का KOSPI शुरुआती कारोबार में करीब 4% टूट गया, जबकि जापान का Nikkei 225 करीब 1.47% नीचे खुला। ताइवान का Taiex इंडेक्स भी 3.15% से ज्यादा गिर गया। अमेरिका में टेक कंपनियों के कमजोर नतीजों और AI पर बढ़ते निवेश को लेकर चिंताओं ने बाजार का मूड बिगाड़ा है।
इन शेयरों पर रहेगी खास नजर
शेयरों की बात करें तो आज कई कंपनियों के नतीजे और कॉरपोरेट अपडेट बाजार की दिशा तय कर सकते हैं।
- Coal India: दूसरी तिमाही में मुनाफा 53% बढ़कर 6,516.1 करोड़ रुपये रहा। रेवेन्यू 20.9% बढ़कर 44,178.7 करोड़ रुपये पहुंच गया।
- Trent: मुनाफा 25.4% बढ़कर 468.1 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 21.9% बढ़कर 5,873.1 करोड़ रुपये रहा।
- InterGlobe Aviation (IndiGo): कंपनी का घाटा घटकर 1,879.1 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू 25.9% बढ़कर 23,363.8 करोड़ रुपये रहा। EBITDAR 121% बढ़कर 2,460 करोड़ रुपये पहुंचा।
- Godrej Consumer Products: मुनाफा 13.8% बढ़कर 522.9 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 19% बढ़कर 4,413.1 करोड़ रुपये रहा।
- Blue Star: मुनाफा 25.2% बढ़कर 123.9 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 21% बढ़कर 2,931 करोड़ रुपये पहुंचा।
- Capital Small Finance Bank: मुनाफा 30.7% बढ़कर 45.6 करोड़ रुपये रहा। ग्रॉस NPA घटकर 2.36% और नेट NPA 1.12% पर आ गया।
- Brigade Enterprises: मुनाफा 28.5% बढ़कर 218.8 करोड़ रुपये हुआ, हालांकि रेवेन्यू 13.5% गिरकर 1,196.4 करोड़ रुपये रहा।
- Garware Technical Fibres: मुनाफा 83.4% बढ़कर 58.6 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 33% बढ़कर 462.6 करोड़ रुपये रहा।
- CAMS: मुनाफा 14.4% बढ़कर 131.5 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 10% बढ़कर 414.5 करोड़ रुपये रहा।
- Vedanta Power: कंपनी 1,689 करोड़ रुपये के घाटे से निकलकर 83 करोड़ रुपये के मुनाफे में आ गई। रेवेन्यू 38.2% बढ़कर 2,908 करोड़ रुपये रहा।
Sagility में बड़ी ब्लॉक डील की संभावना
Sagility का शेयर भी फोकस में रहेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के प्रमोटर Sagility BV ब्लॉक डील के जरिए 12% हिस्सेदारी बेच सकते हैं। इस डील की वैल्यू करीब 2,377 करोड़ रुपये बताई गई है। इसके लिए फ्लोर प्राइस 42.45 रुपये प्रति शेयर रखा गया है।
इसके अलावा IIFL Capital Services में Theleme Partners ने 31.24 लाख शेयर 108.7 करोड़ रुपये में बेचे हैं। वहीं Birlasoft में Societe Generale ने 16.47 लाख शेयर खरीदे हैं, जिनकी कीमत करीब 56.31 करोड़ रुपये है।
आज इन कंपनियों के आएंगे नतीजे
शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज, जियो प्लेटफॉर्म, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, सन फार्मा, गेल, बैंक ऑफ बड़ौदा, PB Fintech, आदित्य बिड़ला कैपिटल, डेलीवरी, डिक्सन टेक्नोलॉजीज, इंजीनियर्स इंडिया, फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज, GIC, GE वर्नोवा T&D इंडिया, IGL, इंडियन ऑयल, LIC हाउसिंग फाइनेंस, लोढ़ा डेवलपर्स, मैक्स हेल्थकेयर, नवीन फ्लोरीन के दूसरी तिमाही के नतीजे आने हैं।
