सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेरिकी मिड टर्म रिजल्ट के बाद रॉकेट बने Sensex और Nifty! निवेशकों की संपत्ति पहली बार ₹500 लाख करोड़ के पार

Published: Thu, 05 Nov 2026 03:58 PM (IST)

भारतीय शेयर बाजार में लगातार छठे कारोबारी सत्र में तेजी के साथ BSE लिस्टेड कंपनियों का बाजार पूंजीकरण पहली बार ...और पढ़ें

बाजार Capitalization पहली बार ₹500 लाख करोड़ के पार (AI Image)

बाजार Capitalization पहली बार ₹500 लाख करोड़ के पार (AI Image)

HighLights

  1. BSE मार्केट कैप पहली बार ₹500 लाख करोड़ के पार।

  2. लगातार छठे सत्र में सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी।

  3. कच्चे तेल में गिरावट और विदेशी निवेश से बाजार मजबूत।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| शेयर बाजार में लगातार छठे कारोबारी सत्र में तेजी के बीच BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल बाजार Capitalization पहली बार ₹500 लाख करोड़ के पार पहुंच गया। गुरुवार को यह बढ़कर ₹501.14 लाख करोड़ के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह ₹493.44 लाख करोड़ था। यानी एक ही दिन में निवेशकों की संपत्ति में करीब ₹7.7 लाख करोड़ का इजाफा हुआ।

लगातार छठे कारोबारी सेशन में तेजी

गुरुवार को बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली। सेंसेक्स 1,561 अंक की जोरदार बढ़त के साथ 78,862 अंक पर पहुंच गया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 457 अंक चढ़कर 24,419 अंक पर बंद हुआ। दोनों प्रमुख Index में लगातार छठे कारोबारी सेशन में तेजी दर्ज की गई।

पिछले 6 कारोबारी सेशन के दौरान सेंसेक्स में कुल 5,754 अंकों की बढ़त दर्ज की गई है। वहीं, निफ्टी इस अवधि में 1,881 अंक चढ़ चुका है। लगातार तेजी से बाजार में निवेशकों की संपत्ति में भी बड़ा इजाफा हुआ है।

कच्चे तेल में गिरावट और विदेशी निवेश से चढ़ा बाजार

बाजार में आई इस तेजी के पीछे कई प्रमुख वजहें रहीं। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ। इसके अलावा विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की ओर से बाजार में मजबूत निवेश देखने को मिला। अमेरिकी मिड टर्म चुनाव के नतीजों के बाद ग्लोबल मार्केट में भी जोरदार तेजी दर्ज की गई। इसका पॉजिटिव असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला। वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों और विदेशी निवेशकों की खरीदारी ने घरेलू बाजार को ऊपर जाने में मदद की।

ये भी पढ़ें: 2 साल के हाई लेवल पर पहुंचा चावल का दाम, भारत में उत्पादन भी कम! अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बढ़ेगी सप्लाई की टेंशन?

गुरुवार की तेजी के साथ BSE में लिस्टेड कंपनियों का बाजार कैपिटलाइजेशन पहली बार ₹501 लाख करोड़ के लेवल को पार कर गया। बाजार में लगातार छह सेशन से जारी तेजी ने सेंसेक्स और निफ्टी दोनों को मजबूत बढ़त दिलाई है।

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।