शेयर बाजार में इन 5 शेयरों ने मचाया धमाल, 5 दिन में 48% तक का रिटर्न; ₹10 से सस्ते दो स्टॉक शामिल
पिछले हफ्ते शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी में अच्छी बढ़त देखी गई। इस दौरान पांच शेयरों ने 48% तक ...और पढ़ें

5 दिन में 48% तक उछलने वाले शेयर (AI फोटो)
HighLights
सेंसेक्स और निफ्टी में पिछले हफ्ते अच्छी बढ़त हुई
पांच शेयरों ने बाजार को पछाड़ते हुए शानदार रिटर्न दिया
कैल्कम विजन 48.10% उछलकर टॉप गेनर रहा
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। बीता हफ्ता शेयर बाजार के लिए काफी बेहतर रहा। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2,256.94 अंक यानी 3.11 प्रतिशत चढ़ा और 74,729.27 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी 625.7 अंक यानी 2.77 प्रतिशत मजबूत हुआ और 23,146.15 पर बंद हुआ।
मगर इस दौरान 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने सेंसेक्स और निफ्टी के मुकाबले कई गुना बढ़त हासिल की। ये 5 शेयर 48 फीसदी तक उछले। आइए जानते हैं इन शेयरों के बारे में।
कैल्कम विजन
कैल्कम विजन का शेयर पिछले हफ्ते टॉप पर रहा, जिसने 48.10 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर बीते हफ्ते 60.77 रुपये से 90 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को इसका शेयर बीएसई पर 3.09 फीसदी की उछाल के साथ 90 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 126.20 करोड़ रुपये है।
इन्फ्रैक्स रिन्यूएबल
इन्फ्रैक्स रिन्यूएबल का शेयर पिछले हफ्ते 46.62 फीसदी उछला। कंपनी का शेयर प्राइस 119.80 रुपये से 175.65 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को इसका शेयर बीएसई पर 19.98 फीसदी की मजबूती के साथ 175.65 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 250.05 करोड़ रुपये है।
श्रृंगार हाउस ऑफ मंगलसूत्र
श्रृंगार हाउस ऑफ मंगलसूत्र शेयर पिछले हफ्ते 42.39 फीसदी ऊपर चढ़ा। कंपनी का शेयर 220.70 रुपये से 314.25 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को इसका शेयर बीएसई पर 5.67 फीसदी की मजबूती के साथ 314.25 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 3,030.38 करोड़ रुपये है।
श्री कार्तिक पेपर्स
श्री कार्तिक पेपर्स का स्टॉक पिछले हफ्ते 42.28 फीसदी ऊपर चढ़ा। हफ्ते के दौरान इस कंपनी का शेयर 7.38 रुपये से 10.50 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को ये शेयर बीएसई पर 4.46 फीसदी की गिरावट के साथ 10.50 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 20.07 करोड़ रुपये है।
राजस्थान ट्यूब मैन्युफैक्चरिंग कंपनी
राजस्थान ट्यूब मैन्युफैक्चरिंग कंपनी का स्टॉक पिछले हफ्ते 41.24 फीसदी ऊपर चढ़ा। हफ्ते के दौरान इस कंपनी का शेयर 7.08 रुपये से 10 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को ये शेयर बीएसई पर 0.50 फीसदी की कमजोरी के साथ 10 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 45.08 करोड़ रुपये है।
ये भी पढ़ें - अंबानी की जामनगर रिफाइनरी का दबदबा: पाबंदियों के बावजूद यूरोप और अमेरिका को जमकर तेल बेच रहा भारत; सुल्तान का देश भी साथ
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
