सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Share Market Closed: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 685 अंक भागा; निफ्टी 22750 के ऊपर बंद

Published: Tue, 06 Oct 2026 04:14 PM (IST)

Share Market Closed: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स 685 अंक बढ़कर ...और पढ़ें

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेजी।

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेजी।

HighLights

  1. भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेजी।

  2. सेंसेक्स 685 अंक और निफ्टी 220 अंक बढ़कर बंद हुआ।

  3. ट्रेंट, कोटक महिंद्रा बैंक निफ्टी के प्रमुख बढ़त वाले शेयरों में।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Share Market Closed: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को तेजी दिखी। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 685 अंक भागा तो निफ्टी में 220 अंको की तेजी दिखी। यह लगातार दूसरा दिन है जब भारीतय शेयर बाजार तेजी के साथ बंद (Sensex and Nifty Closed) हुआ।

बाजार बंद होने पर सेंसेक्स 685.34 अंक या 0.95 प्रतिशत बढ़कर 73,067.81 पर और निफ्टी 220.35 अंक या 0.98 प्रतिशत बढ़कर 22,776.10 पर बंद हुआ। लगभग 2685 शेयरों में बढ़त हुई, 1495 शेयरों में गिरावट आई और 197 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

किन शेयरों में दिखी तेजी और किसमें दिखी गिरावट

ट्रेंट, कोटक महिंद्रा बैंक, HUL, HDFC लाइफ और जियो फाइनेंशियल निफ्टी में सबसे ज़्यादा बढ़त वाले शेयरों में शामिल थे, जबकि कोल इंडिया, टेक महिंद्रा, मैक्स हेल्थकेयर, ITC और इंफोसिस में गिरावट देखी गई।

सेक्टर के हिसाब से देखें तो निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 0.7%, निफ्टी IT इंडेक्स 0.6% और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स 0.3% नीचे गिरे। दूसरी ओर, निफ्टी बैंक, कंज्यूमर ड्यूरेबल, एनर्जी, इंफ्रा, मीडिया, FMCG, मेटल, फार्मा, ऑयल एंड गैस, प्राइवेट बैंक और टेलीकॉम सेक्टर में 0.5-2% की बढ़त हुई।

निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 1.08 प्रतिशत और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.5 प्रतिशत ऊपर चढ़ा।

यह भी पढ़ें- टाटा संस की लिस्टिंग पर विवाद बढ़ा, वरिष्ठ ट्रस्टियों ने वेणु श्रीनिवासन और विजय सिंह पर लगाए गंभीर आरोप

क्या बोले एक्सपर्ट?

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के रिसर्च हेड, विनोद नायर ने कहा- "G7 देशों द्वारा बड़े पैमाने पर स्टॉकपाइल जारी करने और पाइपलाइन के जरिए वैकल्पिक सप्लाई मिलने से होर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से जहाजों की आवाजाही में आई रुकावटों की भरपाई हुई, जिससे कच्चे तेल की कीमतें $100 के स्तर से नीचे आ गईं। फाइनेंशियल और रिटेल सेक्टर से Q2 के मज़बूत बिज़नेस अपडेट और ग्लोबल स्तर पर मिले सकारात्मक संकेतों के साथ-साथ तेल की कीमतों में गिरावट ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया और 'ओवरसोल्ड' (बहुत ज़्यादा बिकवाली वाले) स्तरों से बाजार में वापसी (rebound) में मदद की।"

उन्होंने आगे कहा कि घरेलू स्तर पर, अब ध्यान Q2 के नतीजों पर है, ताकि इनपुट कॉस्ट बढ़ने के कारण कमजोर उम्मीदों के बीच भी कुछ सकारात्मक संकेत मिल सकें। आकर्षक वैल्यूएशन और लागत के दबाव को झेलने की बेहतर क्षमता के कारण लार्ज-कैप स्टॉक अपेक्षाकृत बेहतर स्थिति में बने हुए हैं। RBI के पॉलिसी फैसले से पहले निवेशक सतर्क भी हैं और उनका पूरा ध्यान सेंट्रल बैंक के महंगाई के अनुमान और आगे पॉलिसी को और सख्त करने (policy tightening) पर है।

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)