सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Share Market Closed: लगातार दूसरे दिन भी बाजार में रौनक, सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ हुए बंद

Published: Thu, 02 Jul 2026 04:08 PM (IST)

Share Market Closed: भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी दर्ज की गई, जहां सेंसेक्स 77,502.12 और निफ्टी 24,175.70 ...और पढ़ें

सेंसेक्स और निफ्टी में लगातार दूसरे दिन तेजी रही।

सेंसेक्स और निफ्टी में लगातार दूसरे दिन तेजी रही।

HighLights

  1. सेंसेक्स और निफ्टी में लगातार दूसरे दिन तेजी रही।

  2. आईटी सेक्टर में लगभग 5% की मजबूत उछाल दर्ज हुई।

  3. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से बाजार को सहारा मिला।

नई दिल्ली। Share Market Closed: भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन बढ़त देखने को मिली। बुधवार की ही तरह गुरुवार 2 जुलाई को भी सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखने को मिली। वहीं, गुरुवार को भारतीय रुपया 15 पैसे गिरकर 95.39 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। पिछले दिन यह 95.24 पर बंद हुआ था।

बाजार बंद होने के अंत में सेंसेक्स 579.48 अंक या 0.75 प्रतिशत बढ़कर 77,502.12 के स्तर पर बंद (BSE Closed) हुआ। वहीं, निफ्टी में 0.71 फीसदी की तेजी देखने को मिली। निफ्टी 169.85 अंक बढ़कर 24,175.70 पर बंद (NSE Closed) हुआ। गुरुवार को लगभग 2436 शेयरों में बढ़त हुई, 1663 शेयरों में गिरावट आई और 165 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

किन शेयरों में दिखी तेजी

बात करें अगर शेयरों की तो आज निफ्टी में सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयरों में इन्फोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और बजाज फिनसर्व रहे। और निफ्टी में सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयरों में मैक्स हेल्थकेयर, एलएंडटी, नेस्ले, एक्सिस बैंक और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयर शामिल थे।

आईटी सेक्टर में तेजी

वहीं, अगर सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो आईटी इंडेक्स में लगभग 5% की उछाल देखा गया। इस उछाल से आई सेक्टर में लगातार 4 दिनों की गिरावट का सिलसिला टूट गया। इसके साथ ऑटो, रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और मेटल इंडेक्स में भी 1-1% की तेजी देखने को मिली। दूसरी ओर, कैपिटल गुड्स, पावर, टेलीकॉम और पीएसयू बैंक इंडेक्स में 0.4-0.7% की गिरावट आई। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.5 प्रतिशत और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.2 प्रतिशत की बढ़त हुई।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से बाजार में रौनक

बाजार की इस बढ़त पर जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के हेड ऑफ रिसर्च विनोद नायर ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतें गिरीं, जिससे भारतीय बाज़ार बढ़त के साथ बंद हुए। साथ ही, फेड चेयर के नरम रुख वाले बयानों से महंगाई कम होने और ग्लोबल स्तर पर ब्याज दरों के अनुकूल माहौल की उम्मीदें और मजबूत हुईं।

उन्होंने आगे कहा कि सेक्टर के हिसाब से IT सेक्टर का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा। शॉर्ट कवरिंग के सपोर्ट के साथ-साथ इस बात को लेकर भी भरोसा बढ़ा कि भारतीय IT कंपनियां एंटरप्राइज AI को अपनाने में अहम भूमिका निभाती रहेंगी, जिससे इस सेक्टर में तेजी आई। आगे चलकर, बाजार की दिशा US के नॉन-फार्म पेरोल डेटा, भारत-जापान समिट से जुड़ी खबरों और Q1FY27 के नतीजों से तय होगी।

यह भी पढ़ें- अदाणी के हाथों बिकी JP Associates की JP Power में बड़ा उलटफेर, 2 नए स्वतंत्र निदेशकों की एंट्री

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)