Share Market Closed: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 443 अंक तो निफ्टी 140 अंक उछलकर 24005 पर बंद
Share Market Closed: भारतीय शेयर बाजार में 1 जुलाई को तेजी दर्ज की गई, जिसमें सेंसेक्स 443 अंक और निफ्टी ...और पढ़ें
-1782900836514_m.webp)
सेंसेक्स 443 अंक, निफ्टी 140 अंक उछला।
HighLights
सेंसेक्स 443 अंक, निफ्टी 140 अंक उछला।
रियल्टी, FMCG, मीडिया सेक्टर में शानदार बढ़त।
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 58 पैसे गिरा।
नई दिल्ली। Share Market Closed: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला 1 जुलाई बुधवार को थमा। यानी बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेजी देखने को मिली।
वहीं, बात करें बुधवार को भारतीय रुपया 58 पैसे गिरकर 95.24 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जबकि मंगलवार को यह 94.66 पर बंद हुआ था।
BSE-NSE बढ़त के साथ बंद हुए
मार्केट बंद होने पर सेंसेक्स 443.97 अंक या 0.58 प्रतिशत बढ़कर 76,922.64 पर और निफ्टी 140.10 अंक या 0.59 प्रतिशत बढ़कर 24,005.85 पर बंद हुआ। लगभग 2158 शेयरों में बढ़त हुई, 1935 शेयरों में गिरावट आई और 165 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
निफ्टी पर सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयरों में एटरनल (पूर्व में Zomato), गौतम अदाणी की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज, नेस्ले इंडिया, HUL और एशियन पेंट्स शामिल थे। वहीं, आज के गिरावट वाले शेयरों में HCL टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, TCS, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और टाटा स्टील का स्टॉक शामिल है।
किस सेक्टर का कैसा रहा हाल?
बुधवार 1 जुलाई 2026 के दिन बाजार में अगर सेक्टर के हिसाब से देखें तो रियल्टी इंडेक्स में 3% की बढ़त देखने को मिली। वहीं, FMCG और मीडिया इंडेक्स में 2-2% की बढ़त देखी गई। ऑटो और PSU बैंक इंडेक्स में भी 1-1% की बढ़त देखी गई। और IT इंडेक्स में 2% की गिरावट आई, मेटल इंडेक्स 1% और फार्मा इंडेक्स 0.5% की गिरावट देखी गई।

निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.4-0.4% की बढ़त देखने को मिली। BSE में लिस्टेड शेयरों में से 2283 शेयरों में तेजी देखने को मिली, जबकि 1991 शेयरों में गिरावट देखने को मिली और 173 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
क्या बोले एक्सपर्ट?
नीचे जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के रिसर्च हेड, विनोद नायर ने कहा- "कई चुनौतियों के कम होने के साथ घरेलू बाज़ार H2CY26 में सकारात्मक रुख के साथ आगे बढ़े। US-भारत ट्रेड एग्रीमेंट की उम्मीद, मिडिल ईस्ट में तनाव का कम होना और तेल की कीमतों का स्थिर रहना सकारात्मक माहौल बनाने वाले मुख्य कारण रहे। बाज़ार में सुधार व्यापक स्तर पर देखा गया, जिसमें लार्ज-कैप शेयरों ने बेहतर प्रदर्शन किया। इसकी वजह अनुकूल वैल्यूएशन और पिछले दो सालों में FPI की निकासी के बाद अब उनके रुख में आंशिक बदलाव की उम्मीद थी। हालांकि निकट भविष्य में माहौल सकारात्मक बना हुआ है, लेकिन बाज़ार डेटा पर निर्भर रहेंगे, क्योंकि निवेशक घरेलू स्तर पर बेहतर होते हालात और वैश्विक मैक्रो-इकोनॉमिक व जियो-पॉलिटिकल घटनाक्रमों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करेंगे।"
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
