सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रोफेसर ने छात्रों के साथ मिलकर शुरू की थी कंपनी, अब 1 पैसे वाले शेयर का भाव पहुंचा ₹1352; ₹4080 के बन गए ₹55 करोड़

Published: Sun, 08 Mar 2026 11:25 AM (IST)Updated: Sun, 08 Mar 2026 11:39 AM (IST)

IIT बॉम्बे के स्टार्टअप इनक्यूबेटर SINE को सेडेमैक मेक्ट्रोनिक्स के IPO से भारी मुनाफा हुआ है। SINE ने 20 साल ...और पढ़ें

इस IPO ने ₹4080 के बना दिए ₹55 करोड़

इस IPO ने ₹4080 के बना दिए ₹55 करोड़

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

नई दिल्ली। अगर आप कोई शेयर सिर्फ 1 पैसे के भाव पर खरीदें और उसका रेट 1352 रुपये पहुंच जाए, तो कैसा रहेगा? शायद आप एक झटके में करोड़पति बन जाएंगे। मगर ऐसा वास्तव में होने जा रहा है। IIT बॉम्बे को डीपटेक ऑटो इलेक्ट्रॉनिक्स बनाने वाली कंपनी सेडेमैक मेक्ट्रोनिक्स के आईपीओ (Sedemac Mechatronics IPO) से बड़ा फायदा होने वाला है। दरअसल यह स्टार्टअप लगभग दो दशक पहले इसी इंस्टीट्यूट में शुरू हुआ था।

₹4080 के बनेंगे ₹55 करोड़

IIT बॉम्बे के स्टार्टअप इनक्यूबेटर, सोसाइटी फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप (SINE) के पास पुणे की इस कंपनी के करीब 408,000 शेयर हैं, जो इसने मात्र 1 पैसे प्रति शेयर के भाव पर सिर्फ 4080 रुपये में खरीदे थे।
IPO में शेयरों के प्राइस बैंड के ऊपरी भाव यानी 1,352 रुपये प्रति शेयर पर, अब इन 408,000 शेयरों की कीमत करीब 55 करोड़ रुपये है, जिससे असल में लगभग जीरो कॉस्ट वाला इनक्यूबेशन स्टेक कई करोड़ के मुनाफे में बदल गया है। इसके नतीजे में 4080 रुपये का निवेश 55 करोड़ रुपये में बदल गया।

ये है डिटेल

sedemac mechatronics ipo 1

13.5 लाख गुना रिटर्न

SINE आईपीओ में सेडेमैक मेकाट्रॉनिक्स के 2.04 लाख शेयर बेचेगी, जिससे इसे करीब 27.58 करोड़ रुपये मिलेंगे। इससे इसे अपने मूल इनवेस्टमेंट के मुकाबले करीब 13.5 लाख गुना का भारी-भरकम रिटर्न मिलेगा।
बता दें कि इतने शेयर बेचने के बाद भी SINE के पास 2.04 लाख शेयर बचेगे। इससे कंपनी में SINE की 0.46 फीसदी बरकरार रहेगी।

कैसा रहा आईपीओ?

सेडेमैक मेकाट्रॉनिक्स का आईपीओ 4 से 6 मार्च तक के लिए खुला था। इस दौरान आईपीओ को कुल 2.68 गुना सब्सक्राइब किया गया। 2007 में प्रोफेसर सूर्यनारायणन और उनके स्टूडेंट्स ने मिलकर सेडेमैक की शुरुआत की थी।
यह ऑटोमोटिव पावरट्रेन एप्लीकेशन में इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल सिस्टम बनाती है और दुनिया भर के टू-व्हीलर और ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरर्स को सप्लाई करता है।

ये भी पढ़ें - अगले हफ्ते खुलेंगे चार नए IPO, किसका GMP है सबसे ज्यादा? चेक करें और पैसा रखें तैयार

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां एक शेयर/आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)