सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hyundai Motor Share: मुनाफा गिरा लेकिन शेयरों में 5% की तेजी, क्यों चढ़े हुंडई मोटर के स्टॉक? ब्रोकरेज के नए टारगेट

Published: Thu, 29 Oct 2026 11:29 AM (IST)

हुंडई मोटर इंडिया के शेयरों में दूसरी तिमाही के नतीजों के बाद 5% से अधिक की तेजी आई, हालांकि मुनाफे ...और पढ़ें

Q2 रिजल्ट के बाद हुंडई मोटर के शेयरों में तेजी

Q2 रिजल्ट के बाद हुंडई मोटर के शेयरों में तेजी

HighLights

  1. Q2 नतीजों के बाद हुंडई मोटर इंडिया के शेयर 5% बढ़े।

  2. ब्रोकरेज फर्मों ने कंपनी के लिए अलग-अलग टारगेट दिए।

  3. मॉर्गन स्टेनली ने रिकवरी की उम्मीद जताई, जेफरीज ने चिंता।

नई दिल्ली। दूसरी तिमाही के नतीजों के बाद हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor Shares) के शेयरों में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी आ गई। हालांकि, Q2 FY27 में कंपनी के मुनाफे में भारी गिरावट देखने को मिली, लेकिन ब्रोकरेज फर्मों ने कंपनी की ग्रोथ संभावनाओं को लेकर अलग-अलग राय दी है। मॉर्गन स्टेनली को उम्मीद है कि कंपनी के वॉल्यूम, मार्जिन और मार्केट शेयर में जोरदार रिकवरी आएगी, जबकि जेफरीज SUV मार्केट में बढ़ते कॉम्पिटिशन को लेकर आशंका बरकरार है।

हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के शेयर 5 फीसदी से ज्यादा बढ़कर शुरुआती कारोबार में 1968 रुपये पर पहुंच गए। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 1.6 लाख करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, 2026 में भी यह स्टॉक 14.8 प्रतिशत की गिरावट दिखा रहा है। रिजल्ट के बाद ब्रोकरेज फर्म्स ने हुंडई मोटर इंडिया के शेयरों पर नए टारगेट प्राइस दिए हैं।

ब्रोकरेज हाउसेज के टारगेट

  • मॉर्गन स्टेनली ने हुंडई मोटर इंडिया के शेयरों पर 2,438 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ अपनी 'ओवरवेट' रेटिंग बरकरार रखी है, जिसका मतलब है कि बुधवार के 1,879.90 रुपये के क्लोजिंग प्राइस से इसमें लगभग 30 प्रतिशत की तेजी आ सकती है।
  • जेफरीज ने अपनी 'अंडरपरफॉर्म' रेटिंग को बनाए रखा है और टारगेट प्राइस को 1,725 रुपये से घटाकर 1,630 रुपये कर दिया है, जो लगभग 13 प्रतिशत की गिरावट का संकेत देता है।
  • CITI ने हुंडई के शेयरों पर अपनी 'BUY' रेटिंग को बरकरार रखा है, लेकिन टारगेट प्राइस को 2,350 रुपये से घटाकर 2,200 रुपये कर दिया है।

ब्रोकरेज फर्म की कमेंट्री

मॉर्गन स्टेनली को उम्मीद है कि FY27 की दूसरी छमाही में हुंडई के ऑपरेटिंग प्रदर्शन में जोरदार सुधार आएगा। इसमें बेहतर वॉल्यूम, मार्जिन और मार्केट शेयर का योगदान होगा। ब्रोकरेज फर्म ने कंपनी के आने वाले नए प्रोडक्ट्स - खासकर बेयॉन (Bayon) SUV और एक नई इलेक्ट्रिक SUV - को ग्रोथ को बढ़ावा देने वाले अहम कारकों के तौर पर देखा है।

CITI भी हुंडई की ग्रोथ संभावनाओं को लेकर सकारात्मक है। ब्रोकरेज फर्म ने इस बात पर गौर किया कि कंपनी ने FY27 के लिए अपनी घरेलू वॉल्यूम ग्रोथ गाइडेंस (8-10 प्रतिशत) को बरकरार रखा है। इससे पता चलता है कि हाल ही में आए निराशाजनक नतीजों के बावजूद, कंपनी को मांग को लेकर पूरा भरोसा है।

ये भी पढ़ें - ₹300 वाले इस बैंक शेयर में FII-DII लगा रहे हैं पैसा, 4 साल में हिस्सेदारी उच्च स्तर पर; स्टॉक 52 वीक हाई के पास

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी ब्रोकरेज फर्म की रिपोर्ट और एक्सपर्ट की राय पर आधारित है, यह किसी भी तरह से निवेश की सलाह नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)