सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hero Motors IPO: सितंबर में इस तारीख से ओपन होगा ₹1000 करोड़ का पब्लिक इश्यू, प्राइस बैंड से लेकर ये रही पूरी डिटेल

Published: Thu, 10 Sep 2026 11:16 AM (IST)

Hero Motors IPO: हीरो मोटर्स का ₹1000 करोड़ का IPO 16 सितंबर को खुलेगा, जिसका प्राइस बैंड ₹79 से ₹84 प्रति शेयर तय किया गया है।

Hero Motors का बड़ा दांव!

Hero Motors का बड़ा दांव!

HighLights

  1. हीरो मोटर्स का ₹1000 करोड़ का IPO 16 सितंबर को खुलेगा।

  2. IPO का प्राइस बैंड ₹79 से ₹84 प्रति शेयर निर्धारित किया गया है।

  3. फ्रेश इश्यू और OFS के साथ 23 सितंबर को लिस्टिंग संभावित है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: ऑटोमोबाइल सेक्टर के प्रसिद्ध हीरो ग्रुप की घटक कंपनी हीरो मोटर्स (Hero motors limited) शेयर बाजार में अपना कदम रखने जा रही है। कंपनी का ₹1000 करोड़ का IPO 16 सितंबर को निवेशकों के लिए आधिकारिक तौर पर सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। हीरो मोटर्स ने अपने इस IPO के लिए ₹79 से ₹84 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है।

हीरो मोटर्स के IPO की डिटेल

  • कुल इश्यू साइज (Issue size): ₹1000 करोड़
  • प्राइस बैंड: ₹79 से ₹84 प्रति शेयर
  • IPO खुलने की तारीख: 16 सितंबर
  • IPO बंद होने की तारीख: 18 सितंबर
  • फेस वैल्यू: ₹2 प्रति इक्विटी शेयर
  • लिस्टिंग : BSE और NSE दोनों प्रमुख प्लेटफॉर्म पर
  • फ्रेश इश्यू और OFS का कॉम्बिनेशन

कंपनी ₹600 करोड़ मूल्य के नए इक्विटी शेयर जारी करेगी। इस फ्रेश इश्यू से मिलने वाली राशि का उपयोग कंपनी अपने कर्ज को चुकाने, नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के विस्तार और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों (General Corporate Purposes) को पूरा करने में करेगी। इसके अलावा, ₹400 करोड़ का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है, जिसके तहत कंपनी के मौजूदा प्रमोटर्स और शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे।

OFS में ओ पी मुंजाल होल्डिंग्स करीब ₹395 करोड़ के शेयर बेचेगी, जबकि हीरो साइकिल करीब ₹5 करोड़ के शेयरों की बिक्री करेगी। यानी IPO का एक बड़ा हिस्सा मौजूदा निवेशकों की हिस्सेदारी बेचने से आएगा।

23 सितंबर को हो सकती है एंट्री

बता दें कि हीरो मोटर्स के शेयरों की शेयर बाजार में लिस्टिंग 23 सितंबर को होने की उम्मीद जताई जा रही है। IPO के बुक-रनिंग लीड मैनेजर ICICI सिक्योरिटीज, DAM कैपिटल एडवाइजर्स और JM फाइनेंशियल हैं, जबकि KFin टेक्नोलॉजीज इस इश्यू का रजिस्ट्रार है।

यह भी पढ़ें: Aadhaar Card को WhatsApp से चंद मिनटों में ऐसे करें डाउनलोड, इमरजेंसी के लिए जानें स्टेप-बॉय-स्टेप प्रोसेस