Aadhaar Card को WhatsApp से चंद मिनटों में ऐसे करें डाउनलोड, इमरजेंसी के लिए जानें स्टेप-बॉय-स्टेप प्रोसेस
Aadhaar card News: अब आप अपने स्मार्टफोन में WhatsApp के जरिए बेहद आसानी से अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते ...और पढ़ें

आधार कार्ड करें डाउनलोड
HighLights
आधार कार्ड को कैसे करें डाउनलोड
आधार कार्ड Whatsapp से डाउनलोड करने का स्टेप
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: आज के समय में आधार कार्ड (Aadhaar Card) सबसे महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेजों में से एक बन गया है। बैंक में खाता खुलवाना हो, कई सरकारी योजना का लाब होटल में कमरा बुक करना हो, हर जगह आधार की जरूरत पड़ती है।
अक्सर ऐसा होता है कि हम अपना आधार कार्ड घर भूल जाते हैं और अचानक इसकी जरूरत पड़ जाती है। ऐसे समय में साइबर कैफे खोजना या UIDAI की वेबसाइट पर जाकर लंबा प्रोसेस फॉलो करना काफी झंझट भरा लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब आप अपने स्मार्टफोन में मौजूद WhatsApp के जरिए बेहद आसानी से अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं?
जी हां भारत सरकार की MyGov सुविधा के जरिए यह संभव है। आइए इसका स्टेप-बॉय-स्टेप प्रोसेस देखते हैं।
WhatsApp से आधार कैसे करें डाउनलोड?
स्टेप 1: सबसे पहले आपको अपने फोन की कॉन्टैक्ट लिस्ट में भारत सरकार का MyGov Helpdesk नंबर +919013151515 सेव करना होगा।
स्टेप 2: नंबर सेव करने के बाद अपना WhatsApp खोलें। सेव किए गए इस कॉन्टैक्ट की चैट ओपन करें और वहां नमस्ते या Hi लिखकर भेजें।
स्टेप 3: मैसेज भेजते ही आपको MyGov की तरफ से ऑटो-रिप्लाई आएगा। इस मैसेज में आपको COWIN Services और Digilocker Services के दो विकल्प दिखाई देंगे। आपको आधार कार्ड डाउनलोड करना है तो Digilocker Services वाले बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 4: फिर Digi Locker अकाउंट कंफर्म करें, अगर नहीं है, तो पहले इसे बना लें।
स्टेप 5: इसके बाद आपके 12 अंको का आधार नंबर टाइप करना होगा।
स्टेप 6: इसके बाद आधार से लिंक रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। उसे मैसेज पर भेज दें।
स्टेप 7: OTP वेरिफाई होते ही आपके Digi Locker अकाउंट से जुड़े सभी दस्तावेज की एक लिस्ट स्क्रीन पर आएगी। इस लिस्ट में Aadhaar Card को चुनें।
बस इसके बाद कुछ ही सेकंड में आपका आधार कार्ड WhatsApp से डाउनलोड हो जाएगा।
इन बातों का रखें ध्यान
यह पूरी सुविधा फ्री और सुरक्षित है। WhatsApp से आधार डाउनलोड करने के लिए यह बहुत जरूरी है कि आपका मौजूदा मोबाइल नंबर आपके आधार कार्ड से लिंक (Registered) हो, ताकि आपको OTP मिल सके।
