सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

HDFC Bank Q2 results: देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक का मुनाफा 4.7% उछलकर पहुंचा ₹19510 करोड़, NII 9.7% बढ़ी

Published: Sat, 17 Oct 2026 02:31 PM (IST)Updated: Sat, 17 Oct 2026 02:45 PM (IST)

HDFC Bank Q2 results: भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC बैंक ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के ...और पढ़ें

HDFC बैंक ने Q2 FY2026-27 के नतीजे घोषित किए।

HDFC बैंक ने Q2 FY2026-27 के नतीजे घोषित किए।

HighLights

  1. HDFC बैंक ने Q2 FY2026-27 के नतीजे घोषित किए।

  2. शुद्ध मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़ पर पहुंचा।

  3. नेट इंटरेस्ट इनकम 9.7% बढ़कर ₹346.2 अरब हुई।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली।HDFC Bank Q2 results: भारत के बसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC बैंक ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के नतीजे शनिवार को जारी किए। बैंक का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर लगभग 5 फीसदी बढ़ा है। इसके साथ ही बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम में भी इजाफा हुआ है। यह लगभग 10 फीसदी बढ़ी है।

30 सितंबर, 2026 को समाप्त तिमाही के लिए बैंक का रेवेन्यू 484.5 अरब रुपये रहा। वहीं, एक साल पहले 30 सितंबर, 2025 को समाप्त तिमाही के लिए यह 459 अरब रुपये था।

HDFC बैंक का नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 4.7 प्रतिशत बढ़कर 19,510 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष इसी तिमाही में यह 18641.28 करोड़ रुपये था।

30 सितंबर, 2026 को समाप्त तिमाही के लिए HDFC Bank की नेट इंटरेस्ट इनकम (अर्जित ब्याज में से चुकाया गया ब्याज घटाकर) 9.7% बढ़कर ₹ 346.2 अरब हो गई, जो 30 सितंबर, 2025 को समाप्त तिमाही में ₹ 315.5 अरब थी। नेट इंटरेस्ट मार्जिन कुल एसेट्स पर 3.16% और ब्याज कमाने वाले एसेट्स के आधार पर 3.32% रहा।

कैसे रहे HDFC Bank के नतीजे

  • शुद्ध लाभ 19,510 करोड़ रुपये, जबकि अनुमान 19,727 करोड़ रुपये का था
  • ग्रास NPA 1.11%, जबकि अनुमान 1.14% का था
  • शुद्ध NPA 0.37%, जबकि अनुमान 0.39% का था
  • परिचालन लाभ 29,483 करोड़ रुपये, जबकि अनुमान 29,868 करोड़ रुपये का था
  • NII 34,619 करोड़ रुपये, जबकि अनुमान 34,991 करोड़ रुपये का था
  • कुल परिसंपत्तियों के आधार पर NIM 3.16%
  • शुद्ध लाभ 4.7% बढ़कर 19,510 करोड़ रुपये (पिछले साल इसी अवधि में 18,641 करोड़ रुपये था)
  • प्रावधान (Provisions) 3,574 करोड़ रुपये (पिछली तिमाही में 3,059 करोड़ रुपये थे)
  • प्रावधान (Provisions) 3,574 करोड़ रुपये (पिछले साल इसी अवधि में 3,500 करोड़ रुपये थे)
  • परिचालन लाभ 5.6% बढ़कर 29,483 करोड़ रुपये (पिछले साल इसी अवधि में 27,923 करोड़ रुपये था)
  • NII 10% बढ़कर 34,619 करोड़ रुपये (पिछले साल के मुकाबले)
  • ग्रास NPA 1.11% (पिछली तिमाही में 1.17% था)
  • शुद्ध NPA 0.37% (पिछली तिमाही में 0.41% था)

HDFC Bank के एसेट क्वालिटी में सुधार

HDFC बैंक का ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट (GNPA) रेश्यो 30 सितंबर, 2026 तक सुधरकर 1.11 परसेंट हो गया, जो पिछली तिमाही में 1.17 परसेंट और एक साल पहले 1.24 परसेंट था। एग्रीकल्चर सेगमेंट में नॉन-परफॉर्मिंग एसेट को छोड़कर, GNPA रेश्यो 0.87 परसेंट रहा, जबकि जून 2026 में यह 0.91 परसेंट और सितंबर 2025 में 0.99 परसेंट था।

सितंबर के अंत में ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (NPA) 35,810 करोड़ रुपये रहे, जो पिछली तिमाही के 35,846 करोड़ रुपये से मामूली रूप से कम हैं। नेट NPA 4.1 प्रतिशत घटकर 12,357 करोड़ रुपये से 11,851 करोड़ रुपये रह गए।

एडवांस और डिपॉजिट में इजाफा

30 सितंबर, 2026 तक बैंक के ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3 प्रतिशत बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गए, जबकि 'एडवांस अंडर मैनेजमेंट' में 15.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

रिटेल लोन में 11.7 प्रतिशत, छोटे और मध्यम उद्यमों (SME) के लोन में 23.5 प्रतिशत, और कॉर्पोरेट तथा अन्य होलसेल लोन में 16.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। इस तिमाही के दौरान 'औसत एडवांस अंडर मैनेजमेंट' 31,87,200 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 14.1 प्रतिशत और पिछली तिमाही के मुकाबले 4.9 प्रतिशत अधिक है।

सितंबर के अंत तक कुल डिपॉजिट सालाना आधार पर 18.8 प्रतिशत बढ़कर 33,27,400 करोड़ रुपये हो गए। औसत डिपॉजिट 16.8 प्रतिशत बढ़कर 31,66,400 करोड़ रुपये हो गए, जिसमें पिछली तिमाही के मुकाबले 5.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। CASA डिपॉजिट में सालाना आधार पर 10.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो कुल डिपॉजिट का 31.6 प्रतिशत है। टाइम डिपॉजिट में 22.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

यह भी पढ़ें- रेलवे के बाद डाक विभाग के कर्मचारियों को दीपावली गिफ्ट, मिलेगा 60 दिन का बोनस; खाते में आएंगे 14 हजार रुपये

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)