सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

HDFC बैंक का मुनाफा बढ़ा तो निवेशकों को ₹13 प्रति शेयर डिविडेंड का दिया तोहफा, इस डेट से पहले की खरीद पर मौका

Published: Sat, 18 Apr 2026 03:52 PM (IST)

HDFC बैंक ने Q4 FY26 के शानदार नतीजे घोषित किए, जिसमें शुद्ध मुनाफा 9% बढ़कर ₹19,221 करोड़ हो गया। बैंक ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

नई दिल्ली। प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े HDFC बैंक ने 18 अप्रैल को वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (Q4 FY26) के शानदार नतीजे घोषित किए हैं। बैंक के मुनाफे में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है और साथ ही बैंक ने अपने शेयरधारकों के लिए शानदार डिविडेंड का भी ऐलान किया है। आइए जानते हैं इन नतीजों से जुड़ी हर जरूरी बात जानते हैं।

Q4 में कैसा रहा बैंक का मुनाफा और रेवेन्यू?

31 मार्च 2026 को समाप्त हुई तिमाही में HDFC बैंक का स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा (Net Profit) 9% बढ़कर 19,221 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की इसी अवधि में बैंक का मुनाफा 17,616 करोड़ रुपये था। वहीं, अगर कुल कमाई की बात करें तो बैंक का शुद्ध राजस्व (Net Revenue) भी 5% बढ़कर 46,280 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 44,090 करोड़ रुपये था।

निवेशकों को कुल कितना डिविडेंड मिलेगा?

HDFC बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 13 रुपये प्रति शेयर (1 रुपये की फेस वैल्यू पर) के फाइनल डिविडेंड (HDFC Bank dividend) की सिफारिश की है। इससे पहले, बैंक ने 11 अगस्त 2025 को 2.5 रुपये प्रति शेयर का स्पेशल अंतरिम डिविडेंड (बोनस के लिए समायोजित) का भुगतान किया था। इस तरह, 31 मार्च 2026 को समाप्त हुए वित्त वर्ष के लिए शेयरधारकों को मिलने वाला कुल डिविडेंड 15.50 रुपये प्रति शेयर हो गया है।

डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट क्या तय की गई है?

इस 13 रुपये के फाइनल डिविडेंड का लाभ उठाने के लिए बैंक ने शुक्रवार, 19 जून 2026 को रिकॉर्ड डेट (Record Date) के रूप में तय किया है। जिन निवेशकों के डीमैट खाते में इस तारीख तक बैंक के शेयर होंगे, वे इस डिविडेंड को पाने के हकदार होंगे। हालांकि, यह फाइनल डिविडेंड आगामी वार्षिक आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों की अंतिम मंजूरी के अधीन है।

नेट इंटरेस्ट इनकम और मार्जिन का क्या हाल है?

बैंक की ब्याज से होने वाली शुद्ध कमाई यानी नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) में भी स्थिर वृद्धि देखने को मिली है। 31 मार्च 2026 को समाप्त तिमाही में NII (नेट इंटरेस्ट इनकम) 3.2% बढ़कर 33,080 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की इसी अवधि में यह 32,070 करोड़ रुपये था। NIM (नेट इंटरेस्ट मार्जिन) बैंक की फाइलिंग के अनुसार, कुल संपत्ति पर बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन 3.38% दर्ज किया गया है। वहीं, ब्याज कमाने वाली संपत्ति के आधार पर यह मार्जिन 3.53% रहा है।

Source:

BSE

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)