सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Groww Q2 Result: जीरोधा को टक्कर देने वाली कंपनी ग्रो का मुनाफा 54% बढ़कर हुआ ₹726 करोड़, रेवेन्यू भी उछला

By IANSEdited By: Gyanendra Tiwari
Published: Wed, 14 Oct 2026 03:55 PM (IST)

Grow Q2 Result: ब्रोकिंग फर्म ग्रो की प्रवर्तक कंपनी बिलियन ब्रेन्स गैराज वेंचर्स ने सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर ...और पढ़ें

Groww का Q2 मुनाफा सालाना 54% बढ़कर ₹725.60 करोड़ हुआ।

Groww का Q2 मुनाफा सालाना 54% बढ़कर ₹725.60 करोड़ हुआ।

HighLights

  1. Groww का Q2 मुनाफा सालाना 54% बढ़कर ₹725.60 करोड़ हुआ।

  2. ऑपरेशन से आय 47.39% बढ़कर ₹1,501.53 करोड़ पर पहुंची।

  3. नतीजों के बाद Grow के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

आईएएनएस, मुंबई। Grow Q2 Result: ब्रोकिंग फर्म ग्रो की प्रवर्तक कंपनी बिलियन ब्रेन्स गैराज वेंचर्स लिमिटेड ने बुधवार को सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए। सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा 54 फीसदी बढ़कर 725.60 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 471 करोड़ रुपये था। वहीं, तिमाही आधार पर मुनाफा 1.50 प्रतिशत घटकर 724.70 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि जून तिमाही में 735.04 करोड़ रुपए था।

रेवेन्यू में भी आया उछाल

सितंबर तिमाही में ऑपरेशन से होने वाली आय सालाना आधार पर 47.39 प्रतिशत बढ़कर 1,501.53 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह 1,018.74 करोड़ रुपये थी। तिमाही-दर-तिमाही आधार पर, जून तिमाही के 1,501.42 करोड़ रुपये के मुकाबले आय लगभग स्थिर रही।

अन्य आय सहित कुल आय सितंबर तिमाही में 1,540.54 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले के 1,070.80 करोड़ रुपये से 43.87 प्रतिशत अधिक है। हालांकि, पिछली तिमाही के 1,548.67 करोड़ रुपये से इसमें 0.52 फीसदी की गिरावट आई है।

कंपनी के खर्च में भी हुई बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2026 की सितंबर तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 432.60 करोड़ रुपये से सालाना आधार पर 28.51 फीसदी बढ़कर 555.93 करोड़ रुपये हो गया। क्रमिक रूप से, जून तिमाही में खर्च 555.68 करोड़ रुपये से 0.04 प्रतिशत बढ़ गया।

नतीजों के बाद शेयरों में गिरावट

नतीजों के बाद कंपनी के शेयरों में गिरावट देखी गई। यह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) दोपहर 2:34 बजे 0.58 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 192.68 रुपए पर था।

बीते एक महीने में शेयर ने करीब 2.50 प्रतिशत का नकारात्मक रिटर्न दिया है। वहीं, बीते छह महीने में शेयर ने 7.54 प्रतिशत का नकारात्मक रिटर्न दिया है।

वहीं, इस साल की शुरुआत से अब तक ग्रो ने 24 प्रतिशत और बीते एक साल में 46 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया है।

इसके अलावा, भारतीय शेयर बाजार में कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा था। सेंसेक्स 228 अंक या 0.31 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 72,807 और निफ्टी 88 अंक या 0.39 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,634 पर था।

यह भी पढ़ें- अनिल अंबानी की Reliance Power पर गिरी गाज, 2026 करोड़ रुपये के शेयर और 6.16 करोड़ का बैंक बैलेंस भी जब्त

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)