सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Diwali 2026: दीपावली पर कितने बजे खुलेगा बाजार, क्या उस दिन कर सकते हैं SIP?

Published: Sat, 07 Nov 2026 04:11 PM (IST)

Diwali 2026: दीपावली मुहूर्त ट्रेडिंग के समय और प्रक्रिया पर यह लेख प्रकाश डालता है, साथ ही एसआईपी निवेश की ...और पढ़ें

मुहूर्त ट्रेडिंग 8 नवंबर को दोपहर 2:05 बजे से 3:30 बजे तक।

मुहूर्त ट्रेडिंग 8 नवंबर को दोपहर 2:05 बजे से 3:30 बजे तक।

HighLights

  1. मुहूर्त ट्रेडिंग 8 नवंबर को दोपहर 2:05 बजे से 3:30 बजे तक।

  2. एसआईपी ऑर्डर मुहूर्त ट्रेडिंग में सबमिट किए जा सकते हैं।

  3. निवेश का NAV भुगतान म्यूचुअल फंड हाउस पहुंचने पर आधारित।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Diwali 2026:  भारत के शेयर बाजार इस सप्ताह तूफानी तेजी के साथ बंद हुए थे। शुक्रवार को सेंसेक्स 1,718.01 अंक चढ़कर 81,028.02 पर बंद हुआ तो निफ्टी 493.75 अंक चढ़कर 25,030.35 पर बंद हुआ। दीवाली से पहले इस तेजी ने निवेशकों में अलग ही उत्साह पैदा कर दिया। ऐसे में निवेशकों को उम्मीद है कि शायद दीपावली के मुहूर्त ट्रेडिंग पर भी यही तेजी जारी रह सकती है। लेकिन मुहूर्त ट्रेडिंग की टाइमिंग कितनी है और क्या मुहूर्त ट्रेडिंग में आप SIP कर सकते हैं या नहीं। आइए इन सवालों के जवाब जानते हैं।

दीपावली पर कितने बजे खुलेगा बाजार?

इस बार दीवाली का त्योहार 8 नवंबर को पढ़ रहा है। इस दिन रविवार है और रविवार को भारतीय शेयर बाजार बंद रहते हैं। लेकिन दीपावली होने के चलते बाजार कुछ घंटों के लिए खुलेगा। और इस दौरान मुहूर्त ट्रेडिंग होगी। मुहूर्त ट्रेडिंग NSE और BSE दोनों एक्सचेंज पर होगी।

दीवाली पर 'मुहूर्त ट्रेडिंग' दोपहर 2:05 बजे शुरू होगी और दोपहर 3:30 बजे तक चलेगी। लाइव ट्रेडिंग सत्र के अलावा, दोपहर 1:50 बजे से 2:05 बजे के बीच एक 'ब्लॉक डील' सत्र भी होगा।

प्री-ओपन ऑर्डर एंट्री सेशन दोपहर 2:05 बजे शुरू होगा और दोपहर 2:10 बजे समाप्त होगा। प्री-मार्केट सेशन में लिमिट और मार्केट, दोनों तरह के ऑर्डर के लिए ऑर्डर एंट्री, उनमें बदलाव (मॉडिफिकेशन) और उन्हें रद्द (कैंसिलेशन) करने की सुविधा होगी।

इसके बाद, दोपहर 2:15 बजे से 2:17 बजे तक प्री-ओपन (ऑर्डर मैचिंग और ट्रेड कन्फर्मेशन) का समय होगा। इसके बाद, दोपहर 2:17 बजे से 2:20 बजे तक प्री-ओपन बफर पीरियड होगा। और दोपहर 2:20 से लेकर 3:30 तक ट्रेडिंग होगी।

क्या मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान कर सकते हैं SIP?

अगर आप दीपावली के दिन म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। हालांकि, जरूरी नहीं कि आपने निवेश किया और वह निवेश हो गया। जब आप निवेश के लिए प्रोसीड करते हैं तो वह ऑर्डर लगाना होता है। बहुत से ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म दीपावली के दिन SIP शुरू करने या फंड खरीदने का विकल्प देते हैं। यानी आप ऑर्डर सबमिट कर सकते हैं। लेकिन वह ऑर्डर तभी से शुरू होगा जब आपका निवेश म्यूचुअल फंड हाउस तक पहुंचेगा। जैसे आपने एकमुश्त निवेश किया या फिर SIP की पेमेंट कर दी। यह पेमेंट जब म्यूचुअल फंड हाउस के पास पहुंचेगी उसी बिजनेस डे के आधार पर आपको NAV अलॉट होगी।

यह भी पढ़ें- Yamuna Expressway बनाने वाले JP ग्रुप की स्टोरी: सरकारी इंजीनियर का साम्राज्य, आज अदाणी के हाथों में कमान

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।