अदाणी की क्लाइंट पावर कंपनी ने समय से पहले चुकाया कर्ज, NCLT से छूटा पीछा; 393% के बंपर रिटर्न के बाद फिर आएगी तेजी
अदाणी की क्लाइंट कंपनी ने दिवालियापन प्रक्रिया से बाहर निकलकर बड़ा मुकाम हासिल किया है। कंपनी ने अपने पुराने कर्जदाताओं ...और पढ़ें

अदाणी की क्लाइंट ने समय से पहले चुकाया कर्ज, दिवालियापन से मिली मुक्ति; निवेशकों को मिला 393% रिटर्न
HighLights
दिवालियापन प्रक्रिया से सफलतापूर्वक बाहर निकलकर कर्ज चुकाया।
कंपनी ने अपने कर्जदाताओं को ₹501 करोड़ नकद और बॉन्ड से भुगतान किया।
इस उपलब्धि से निवेशकों को 5 साल में 393% का शानदार रिटर्न मिला।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। अदाणी की क्लाइंट कंपनी ने बड़ा मुकाम हासिल किया है। कंपनी दिवालियापन की प्रक्रिया से बाहर हो गई है। इस कंपनी का नाम डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर (Diamond Power Infrastructure share) है, ने NCLT के तहत आने वाले इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) रिजॉल्यूशन प्रोसेस से सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया है। वडोदरा की इस पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने अपने पुराने लेंडर्स को ₹501 करोड़ कैश और ₹1,900 करोड़ के 30-साल वाले बॉन्ड का समय से पहले भुगतान करके यह उपलब्धि हासिल की।
असल में इसका फाइनल सेटलमेंट 30 सितंबर, 2027 तक होना था, लेकिन प्रमोटरों ने लेंडर्स से मिले प्रीपेमेंट डिस्काउंट का फायदा उठाते हुए और मंजूर रिजॉल्यूशन प्लान के तहत सभी शर्तों को पूरा करते हुए समय से पहले ही कर्ज चुका दिया।
DIACABS ब्रांड के तहत काम करने वाली डायमंड पावर कंडक्टर, केबल और ट्रांसमिशन टावर बनाती है और साथ ही EPC से जुड़ी पूरी सर्विस भी देती है। T&D (ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन) सॉल्यूशन देने वाली यह कंपनी भारत के 16 राज्यों में एक बड़े डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के साथ काम करती है और इसके पास मैन्युफैक्चरिंग का बहुत बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर है।
अदाणी एनर्जी, ABB हैं क्लाइंट
इसकी इंस्टॉल्ड कैपेसिटी में कंडक्टर (11 kV से 765 kV HVDC लाइनों तक) के लिए 250,000 MT और लो वोल्टेज (1.1 kV) से लेकर एक्स्ट्रा-हाई वोल्टेज (220 kV और उससे ज़्यादा) तक केबल का बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन शामिल है। इसकी मज़बूत सप्लाई चेन बड़े-बड़े ग्राहकों की ज़रूरतों को पूरा करती है, जिनमें अदाणी एनर्जी, ABB, टेक्समैको और सर्वो टेक जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं।
डायमंड पावर ने 5 साल में दिया 394 फीसदी रिटर्न
कर्ज का समय से पहले निपटारा उस स्टॉक को जबरदस्त रफ्तार देता है, जिसने पिछले पांच सालों में निवेशकों को 393.57% का शानदार रिटर्न दिया है। फिलहाल ₹356.35 पर ट्रेड कर रही डायमंड पावर का मार्केट कैपिटलाइज़शन ₹21,312.26 करोड़ है।
कंपनी का एक साल का शानदार 138.42% रिटर्न इस सेक्टर की कई दूसरी कंपनियों से बेहतर है। हालांकि अपार इंडस्ट्रीज़ (₹71,685 करोड़ मार्केट कैप) और MTAR टेक्नोलॉजीज (₹22,143 करोड़ मार्केट कैप) जैसी कंपनियां कुल वैल्यूएशन के मामले में आगे हैं।
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
